टोंक कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन क्यों? युवाओं में दिखी बड़ी नाराजगी

टोंक कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन क्यों? युवाओं में दिखी बड़ी नाराजगी
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में मंगलवार को युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान युवाओं में अपनी मांगे पूरी नही होने के कारण गहरा आक्रोश था। इसको लेकरउन्होंने प्रदर्शन भी किया। दरअसल, प्रदर्शन करने वाले युवा सिविल डिफेंस भर्ती के अभ्यर्थी है, जो अपनी नियुक्ति के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाई है। वह 8 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे ने दी मुखाग्नि

नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों का धरना

टोंक कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सिविल डिफेंस भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थी एकत्रित हुए। जिन्होंने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इसको लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती के लिए 8 सालों से युवा इंतजार कर रहे हैं। अब जब यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई, तो अब तक चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इस मामले में उन्होंने 7 दिन पहले टोंक कलेक्टर टीना डाबी से मिलकर भी अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

आज ही वरीयता सूची जारी करो

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी से पूर्व में भी मुलाकात की गई, लेकिन उनकी मांग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आज ही भर्ती परीक्षा की वरीयता सूची जारी की जाए, भले ही उन्हें सात दिनों के भीतर जॉइनिंग मिले, लेकिन उनकी मांग को आज ही स्वीकार किया जाए, नहीं तो वह धरने पर बैठे रहेंगे।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक

अभ्यर्थियों को दो सप्ताह का दिया समय

अभ्यर्थियों के धरने को देखकर टोंक ADM विनोद कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे अभ्यर्थियों से वार्ता की। इसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरी प्रक्रिया को 2 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन होगा। जिसमें कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। करीब 2 घंटे तक चला यह धरना एडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें : बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,