PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात

PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात
Spread the love

भीलवाड़ा/जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें चोर ने मुखोटा लगाकर एक मोबाइल शॉप से करीब पांच लाख रुपए के मोबाइल चुरा लिए। इस मुखोटे को लेकर दावा किया जा रहा है कि चोर ने पीएम मोदी के चेहरे का मुखोटा लगाया हुआ था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इधर, पीएम मोदी के चेहरे से मिलते जुलते मुखोटे में हुई चोरी की घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। यह घटना भीलवाड़ा के करेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आई।

यह भी पढ़ें : आखिर CM भजनलाल ने पूरा किया वादा! जिस पर डोटासरा ने किया था बड़ा हंगामा

पीएम मोदी के मुखोटे की आड़ में चोरी

हैरान कर देने वाली करेड़ा कस्बे की है, जहां बीती रात एक चोर ने वारदात के लिए अजीब तरकीब अपनाई। उसने पीएम मोदी के चेहरे से मिलते जुलते मुखोटे का इस्तेमाल किया, जो देखने में पीएम मोदी के चेहरे जैसा लगता है। मुखोटा पहनकर चोर ने मातेश्वरी मोबाइल शॉप पर आधी रात में इस हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा! क्लास में छत गिर गई भरभराकर, होश उड़ जाएंगे देखकर

मुखोटा पहनकर सीढ़ियों के जरिए दाखिल हुआ चोर

इधर, वारदात के दूसरे दिन सुबह लक्ष्मण सेन जब दुकान पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान से करीब तीन दर्जन मोबाइल चोरी थे। इसके बाद उसने शोर मचा कर लोगों को इसकी जानकारी दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली।इधर, करेड़ा थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो सामने आया कि चोर ने मुखोटा पहनकर सीढ़ियों के रास्ते ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां से करीब चार पांच लाख रुपए की लागत के तीन दर्जन मोबाइल चुरा लिए। वीडियो में चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास करता हुआ भी नजर आ रहा है। साथ ही उसके चेहरे पर पीएम नरेंद्र मोदी जैसे चेहरे का मिलता-झुलता मुखोटा लगा हुआ है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

आखिर CM भजनलाल ने पूरा किया वादा! जिस पर डोटासरा ने किया था बड़ा हंगामा

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!