किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले
Spread the love

जयपुर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बीती रात जयपुर के शिक्षा संकुल में आयोजित हाई लेवल की बैठक में नाराज हो गए। इसके बाद उनके अचानक बैठक से निकल जाने पर हड़कंप मच गया। किरोड़ी लाल मीणा ने बीते दिनों पांचना बांध की नहरों को खुलवाने के लिए 6 दिनों के भीतर का आश्वासन दिया था, लेकिन जब बैठक में यह बात नहीं बनती दिखी, तो इससे नाराज कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बैठक छोड़कर चले गए। बाद में मंगलवार देर रात जाकर 20 साल पुराने पांचना बांध के जल विवाद को लेकर सहमति बन गई है। अब 7 दिन में नहरों में पानी खोलने को लेकर फैसला किया जाएगा।

खबर का वीडियो ट्विटर लिंक पर देखिए 👇

https://x.com/i/status/2071981856623587572

नाराज किरोड़ी लाल मीणा बैठक छोड़कर निकल गए

करौली जिले के पांचना बांध की नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर 20 सालों से विवाद गहराया हुआ था। जिसके चलते इन दिनों आंदोलन भी हुआ। इधर, इस विवाद के हल को लेकर जयपुर के शिक्षा संकुल माधव सभागार में हाई लेवल की मीटिंग आयोजित हुई। इसमें मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के साथ दोनों पक्षों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में किरोड़ी के आश्वासन के अनुसार जब हल नहीं निकलता दिखा, तो किरोड़ी लाल मीणा का सब्र जवाब दे गया और वह नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ बैठक से बाहर निकल गए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक

किरोड़ी लाल 6 दिन के भीतर खुलवाना चाहते थे पानी

बता दें कि पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर खंडीप में बीते दिनों किसानों ने आंदोलन किया। इस आंदोलन में कृषि मंत्री के किरोड़ी लाल मीणा ने पहुंचकर आश्वासन देकर समाप्त करवाया। इसमें कहा कि 6 दिन के भीतर नहरों में पानी खुल जाएगा, लेकिन जब हाई लेवल की मीटिंग शुरू हुई तो कमांड एरिया के प्रतिनिधि और डूब क्षेत्र की प्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन पाई। मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता देखकर किरोड़ी लाल नाराज हो गए और अपने समर्थकों के साथ निकल गए।

यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन क्यों? युवाओं में दिखी बड़ी नाराजगी

देर रात जाकर बनी सहमति

इधर, किरोड़ी लाल मीणा के बैठक से चले जाने पर हड़कंप मच गया। बाद में देर रात किरोड़ी लाल मीणा वापस मीटिंग में पहुंचे, जहां तीनों मंत्रियों की मौजूदगी में किसानों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मामले को सुलझाया गया। इसके अलावा आम सहमति बनी कि 7 दिन में बांध का पानी खोले जाने को लेकर फैसला होगा। इसको लेकर अब सरकार फैसला करेगी। दोनों पक्षों से बातचीत में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने पर सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात

गहलोत ट्रक चलाकर निकल जाए… यमुना जल समझौते पर मदन राठौड़ क्या बोल गए

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!