गहलोत ट्रक चलाकर निकल जाए… यमुना जल समझौते पर मदन राठौड़ क्या बोल गए

गहलोत ट्रक चलाकर निकल जाए… यमुना जल समझौते पर मदन राठौड़ क्या बोल गए
Spread the love

जयपुर : राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते के बाद अब भजनलाल सरकार का कॉन्फिडेंस लेवल हाई है। दिल्ली से लौटने के बाद बीजेपी नेताओं ने CM भजनलाल का भव्य स्वागत किया। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस को घेरने वाला बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना जल प्रोजेक्ट में तीन पाइपलाइन आएगी। इनमें एक पाइप लाइन, तो इतनी बड़ी है कि अशोक गहलोत ट्रक लेकर बैठ जाए, तो भी आसानी से वह ट्रक पाइप लाइन से निकल जाएगा। राठौड़ के बयान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

32 सालों से राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल को लेकर समझौता अटका हुआ था। दिल्ली में इस समझौते में सहमति बनने के बाद राजस्थान में बीजेपी में जश्न का माहौल है। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अभिनंदन कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का यह बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत तीन पाइप लाइन डाली जाएगी। यह पाइपलाइन इतनी चौड़ी है कि इसमें अशोक गहलोत ट्रक लेकर बैठ जाए, तो वह ट्रक चलते हुए आराम से पाइपलाइन से निकल जाएगा। उन्होंने यह बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए भी दिया। उनका यह बयान सुनकर मंच पर CM भजनलाल समेत भाजपा के नेता और मंत्री भी हंस पड़े।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात

मुख्यमंत्री भजनलाल का अभिनंदन किया

इस दौरान यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को जयपुर आगमन पर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भगीरथी की उपमा देते हुए उनका पुष्प वर्षा कर, माला और साफा पहनाकर कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मंत्रिगण, सांसद-विधायकगण, भाजपा संगठक के पदाधिकारीगण, झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : आखिर CM भजनलाल ने पूरा किया वादा! जिस पर डोटासरा ने किया था बड़ा हंगामा

गहलोत ने समझौता सार्वजनिक करने की मांग की

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते को लेकर राज्य सरकार ने हरियाणा के साथ नया MOA किया है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। राजस्थान की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके हितों से जुड़े इस समझौते में किन शर्तों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि करीब ढाई वर्ष पूर्व 17 फरवरी 2024 किए गए MOU को भी लोकसभा चुनावों तक छिपाकर रखा गया था। बाद में सामने आया कि उसमें पहले हरियाणा को 24,000 क्यूसेक पानी देने और शेष पानी राजस्थान को मिलने की शर्त थी। इस दौरान गहलोत ने मांग उठाई कि समझौते के तहत हस्ताक्षरित नए MOA की प्रति तत्काल सार्वजनिक की जाए। जनता से ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ छिपाना लोकतांत्रिक पारदर्शिता के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें : बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

टोंक कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन क्यों? युवाओं में दिखी बड़ी नाराजगी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author