बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक

बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक
Spread the love

टोंक : जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध वन क्षेत्र में जाने से पहले सावचेत रहे। बांध के वन क्षेत्र में पैंथर के लगातार मूवमेंट की घटनाएं सामने आ रही है। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीसलपुर बांध के सेफ्टी वॉल पर एक पैंथर बैठा हुआ नजर आया। यह पैंथर रात के अंधेरे में दिखाई दिया, जो वहां से गुजरने वाले लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

बीसलपुर बांध की सेफ्टी वॉल पर दिखाई दिया पैंथर

जयपुर, अजमेर, टोंक जैसे शहरों की लाइफलाइन बीसलपुर बांध के आसपास घना वन क्षेत्र है। बीते दिनों से वन क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट देखने को मिले हैं। इसको लेकर कई ग्रामीणों ने दावा भी किया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो देवली थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें एक पैंथर बीसलपुर बांध क्षेत्र की सेफ्टी बॉल पर बैठा हुआ नजर आया। रात के अंधेरे में वहां कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस नजारे को कैद कर लिया। यह वीडियो 45 सेकंड का है।

यह भी पढ़ें : जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे ने दी मुखाग्नि

पुलिस ने लोगों को चौकस रहने को कहा

इधर, देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि बीसलपुर बांध के वन क्षेत्र में कई बार पैंथर के मूवमेंट की खबरें सामने आई है। इस क्षेत्र में एक बार वह खुद भी पैंथर देख चुके हैं। उनके पास यह वीडियो आया है, जो बीसलपुर बांध की लोकेशन जैसा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में पैंथर एक सेफ्टी वॉल पर बैठा हुआ है। जिसमें बांध क्षेत्र के पीछे की तरफ डेम के ऊपर जाने वाले रास्ते की ठीक इसी तरह की लोकेशन दिखाई दे रही है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को रात में वहां से गुजरते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author