राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह

राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह
Spread the love

जयपुर/सीकर : राजस्थान के होनहार आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने ओडिशा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।हालांकि उनका इस्तीफा अभी अंडर प्रोसेस है, लेकिन 37 साल के युवा आईपीएस के इस्तीफा को लेकर देश भर में काफी चर्चा हो रही है। आईपीएस जगमोहन मीणा ने ओडिशा में मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की है। वह 13 साल तक पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने अपनी सर्विस से इस्तीफा देने के पीछे अपने पर्सनल कारण बताए हैं।

यह भी पढ़ें : चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल

13 साल की सर्विस से अचानक इस्तीफा

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले 37 वर्षीय जगमोहन मीणा, जो ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 13 साल की सर्विस में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए सराहनीय कार्य किया। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह काफी समय से व्यक्तिगत कारणों के चलते सर्विस छोड़ने का मन बना चुके थे। काफी विचार के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया हैं। हालांकि उन्होंने इस निर्णय की वजह कोई राजनीतिक दबाव या कोई अन्य कारण नहीं गिनाया है। उन्होंने अपनी मर्जी और बिना किसी दबाव के यह निर्णय लेना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें : ‘रोटी नहीं मिले तो मेरे पास आ जाना’…सोशल मीडिया पर छा गए चौमूं SDM

कौन है, भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा

राजस्थान मूल निवासी आईपीएस जगमोहन मीणा 2013 बैच के अधिकारी है। जिनका जन्म 1989 में हुआ। इससे पहले जगमोहन मीणा ने आईआईटी की। 2013 के IPS को उड़ीसा में कैडर मिलने के बाद जगमोहन मीणा पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर तैनात रहे, जहां उनका काम काफी सराहनीय रहा। उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान ‘पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री’ 2019 और ‘गवर्नेंस मेडल 2023’ जैसे पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसके अलावा मलकानगिरी के उग्रवादी विरोधी अभियानों में भी जगमोहन मीणा की अहम भूमिका रही। इधर, अब जगमोहन मीणा के प्राइवेट सेक्टर से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर चिंकारा का शिकार! दो हिरणों की बेरहमी से हत्या

राजस्थान में इन अधिकारियों ने भी दिया था इस्तीफा

आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के कई ऐसे मामलेआए हैं, जहां अधिकारियों ने राजनीति में जाने के चलते इस्तीफा दिया था। इनमें अंतर सिंह नेहरा, जो जयपुर जयपुर संभागीय आयुक्त रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए VRS लिया था और बीजेपी का दामन थामा। इसी तरह पूर्व आईएएस कैलाश चंद वर्मा ने भी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में हिस्सा लिया। आईपीएस सवाई सिंह चौधरी ने भी विधानसभा 2023 से पहले इस्तीफा देखकर बीजेपी में शामिल हुए। आईपीएस महेश भारद्वाज जिन्होंने भी VRS लेकर राजनीति में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें : पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आतंक मचाने वाले इनामी बदमाशों को बीहड़ से दबोचा

धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,