धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग

धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग
Spread the love

धौलपुर/जयपुर : राजस्थान के धौलपुर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। लगातार सरेआम फायरिंग करते हुए आतंक फैलाने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया और वहां फिर से फायरिंग की घटना सामने आई। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने धौलपुर पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर पत्थर बाजी भी हुई और कुछ लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

खबर का वीडियो इस X लिंक पर देखिए 👇

https://x.com/i/status/2074471478264000936

दो पक्षों में विवाद के बाद हुई फायरिंग

हैरान कर देने वाली यह घटना धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कोटला मोहल्ले में मंगलवार को सामने आई, जहां 2 पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। जिसके बाद कुछ लोगों ने अवैध तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक हथियार लहराते हुए फायरिंग करते दिख रहे है। इन युवकों के हाथों में लाठियां भी है और एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पटवारी की लिस्ट में बीजेपी विधायक का ट्रांसफर! यह कैसा कारनामा

वीडियो के बाद धौलपुर पुलिस में मचा हड़कंप

इस वीडियो की ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इसकी पुष्टि नहीं करता है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में धौलपुर का सिटी कृष्ण राज जांगिड़ ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह

कल भी तीन प्रतिष्ठानों पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि धौलपुर के राजखेड़ा में सोमवार यानी बीते कल भी दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाशों ने धौलपुर में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना में बदमाशों ने एक ईंट भट्ठा, रेडीमेड गारमेंट्स और मोबाइल की दुकान पर फायरिंग की थी। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत अभी थमी नहीं, इससे पहले ही आज मंगलवार को फिर से फायरिंग की घटना सामने आई।

यह भी पढ़ें : DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त

श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,