चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल

चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल
Spread the love

जयपुर : राजस्थान की सियासत में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार चर्चा में रहते हैं। इस बार वह अपने तेज तर्रार तेवरों के बीच किरोड़ी लाल अपनी सादगी को लेकर चर्चा में है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर एक ऑटो में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आतंक मचाने वाले इनामी बदमाशों को बीहड़ से दबोचा

ऑटो में सफर के लिए निकले किरोड़ी लाल

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा अपने आवास से एयरपोर्ट के समीप जनसुनवाई केन्द्र के लिए जा रहे थे। इस बीच कृषि मंत्री ने अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठने की अपेक्षा, वहां से गुजर रहे ऑटो को रोक लिया और उसमें बैठ गए। इसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्टाफ के लोग भी हैरान रह गए। ऑटो में बैठकर किरोड़ी लाल मीणा जनसुनवाई केंद्र पहुंचे। जिसका वीडियो अब सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने जनसुनवाई की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर चिंकारा का शिकार! दो हिरणों की बेरहमी से हत्या

अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं किरोड़ी लाल

बता दें कि कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा अपने सादगी पूर्ण व्यवहार को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक चाय की थड़ी पर लोगों की समस्याएं सुनी। आम लोगों की तरह बेंच पर बैठकर उन्होंने परिवाद सुने और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बीच उनका एक अंदाज काफी चर्चा में रहा। जब जनसुनवाई की दौरान एक महिला उनके पास गौशाला की जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर पहुंची। मामले की सुनवाई करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने लेटर पैड की जगह महिला की हथेली पर पेन से लिख दिया कि ‘कोई भी गौशाला का काम नहीं रोकेगा और नीचे अपने हस्ताक्षर कर दिए। किरोड़ी लाल मीणा का यह अंदाज सियासत में काफी सुर्खियों में रहा।

यह भी पढ़ें : मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया

मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author