‘रोटी नहीं मिले तो मेरे पास आ जाना’…सोशल मीडिया पर छा गए चौमूं SDM
जयपुर : राजस्थान में कई आईएएस और आरएएस अधिकारी अपनी कार्यशाली को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बीच चौमूं उपखंड के एसडीएम आशीष शर्मा एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छा गए हैं, जहां उनके सरल अंदाज को देखकर लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एसडीएम आशीष शर्मा एक बुजुर्ग महिला से देहाती भाषा में हाल-चाल पूछते हुए कह रहे हैं कि ‘आपको रोटी वोटी गर्म देते हैं या नहीं, जिस दिन नहीं दे तो सीधे मेरे पास आ जाना।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हुए तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : SMS मेडिकल कॉलेज के HOD ने सुसाइड किया! चिकित्सा जगत में शोक
देहाती भाषा में एसडीएम का सरल अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हालांकि कब का है, इसकी ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो 8 जुलाई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि यह मामला जनसुनवाई का है। जब एक बुजुर्ग महिला अपनी पीड़ा लेकर आई, तो उसकी पीड़ा सुनी। इसके बाद एसडीएम ने देहाती भाषा में महिला से कहा ‘अब तो आपको गरम रोटी देते हैं, या नहीं क्योंकि जमीन तो बहू बेटों के नाम कर दी है, अगर अभी आपको गरम रोटी नहीं दे तो उसी दिन मेरे पास आ जाना।’ यह सुनकर बुजुर्ग महिला भी मुस्कुरा गई। इस वाकये को देखकर वह मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह
सोशल मीडिया पर एसडीएम की तारीफ
सोशल मीडिया पर जब चोमू एसडीएम आशीष शर्मा का यह वीडियो वायरल हुआ, तो तेजी से लोगों को काफी पसंद आया। एसडीएम आशीष शर्मा अपनी संवेदनशील कार्य शैली और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। वह बुजुर्गों और जरूरतमंदों और पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से उनका निराकरण करते हैं। इधर, सोशल मीडिया पर यूजर्स एसडीएम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग
कौन है एसडीएम आशीष शर्मा
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष शर्मा 2006 बैच के अधिकारी है। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और दर्शन शास्त्र से स्नातक की। चौमूं एसडीएम से पहले आशीष कुमार शर्मा जयपुर के शाहपुरा में सहायक कलेक्टर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें चौमूं एसडीएम बनाया गया। एसडीएम आशीष शर्मा लगातार अपने क्षेत्र में एक्टिव होकर कार्य कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कई विभागों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत
SMS मेडिकल कॉलेज के HOD ने सुसाइड किया! चिकित्सा जगत में शोक

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






