SMS मेडिकल कॉलेज के HOD ने सुसाइड किया! चिकित्सा जगत में शोक
जयपुर : राजस्थान के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जहां मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर एन एल डिसानिया का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उनका शव जयपुर स्थित आवास पर मिला। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। इधर, इस घटना से चिकित्सा विभाग और सियासत में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह
क्या डिसानिया ने की आत्महत्या
हैरान कर देने वाली यह घटना जयपुर के खातीपुरा स्थित डॉक्टर डिसानिया आवास पर सामने आई, जहां बीती रात डॉक्टर के परिजन किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस बीच डॉक्टर डसानिया घर पर अकेले थे। जब परिजन घर पर लौटे तो डिसानिया फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल डॉक्टर को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से चिकित्सा जगत में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग
पुलिस मामले की जांच में जुटी
डिसानिया के आत्महत्या के मामले को लेकर हलचल मच गई है। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। उसके अलावा परिजनों से पूछताछ की। इस मामले को लेकर पुलिस अब विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के सुसाइड मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। आखिर कौन से ऐसे कारण रहे हैं, जिनके कारण डॉक्टर डसानिया ने आत्महत्या करने का कदम उठाया।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत
फॉरेंसिक लैब की स्थापना में अहम भूमिका
डॉ डिसानिया सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रोफेसर रहे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। डॉक्टर डसानिया का फोरेंसिक विज्ञान में अहम योगदान रहा है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आधुनिक फॉरेंसिक लैब की स्थापना में डॉक्टर डसानिया का महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त
राजस्थान के होनहार IPS ने ओडिशा सरकार को थमाया अपना इस्तीफा! जानिए इसकी वजह

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






