टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर सोमवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक कक्ष में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की मौजूदगी में समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद सरकार के मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और विधायक भी हैरान रह गए। वर्तमान राजनीति को लेकर उनके चुटिले अंदाज पर सभी ठहाका लगाने लगे। राज्यपाल का यह मजाकिया टिप्पणी वर्तमान राजनीति को लेकर थी। यह किस्सा महाराष्ट्र की राजनीति में हुए बड़े उठा पटक से जुड़ा हुआ था। इस दौरान इसे सुनकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेता ठहाके मारकर हंसने लगे। राज्यपाल के हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग

टीकाराम का नाम लिया, तो लगे जमकर ठहाके

विधानसभा में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरी भाऊ बागडे ने 1952 में राजस्थान में किस तक से चुनाव हुए थे, यह किस्सा सुनाया। इस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 1952 में राजस्थान में टीकाराम पहले मुख्यमंत्री थे। यह सुनकर सब हैरान रह गए। इस पर राज्यपाल ने बताया कि यह सुनकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत मौजूद लोग हंसने लगे। इस पर राज्यपाल जूली की तरफ इशारा करते हुए बोले कि यह नहीं थे।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग

आजकल तो विपक्ष को कोई पता नहीं

इस दौरान राज्यपाल आगे बोले कि आजकल तो विपक्ष का भी कोई पता नहीं है। उनका कहा कि मैं जब महाराष्ट्र भारत संघ का अध्यक्ष था, तब वहां के नेता प्रतिपक्ष इस्तीफा देकर सत्ता पक्ष में जाकर मंत्री बन गए। यह सुनते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ठहाके मारने लगे। वहीं सदन में मौजूद मंत्री और विधायक भी हंसने लगे। इस पर राज्यपाल ने सफाई देते हुए कहा कि मैं यहां के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जी के लिए नहीं कह रहा हूं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी जूली के कंधे पर मजाकिया तौर पर हाथ रखकर ठहाके लगाते नजर आए।

यह भी पढ़ें : जूते की माला पहनाई, पेशाब पिलाया! युवक के साथ अमानवीय यातना

टीकाराम जी आगे मुख्यमंत्री होंगे कि नहीं मुझे मालूम नहीं

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का यह अंदाज देखकर कार्यक्रम में मौजूद मंत्री और विधायक काफी हैरान दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में 1952 में टीकाराम जी मुख्यमंत्री होकर गए, अब आगे मुख्यमंत्री होंगे कि नहीं मुझे मालूम नहीं है और इनका नंबर भी आएगा या नहीं? यह भी पता नहीं। राज्यपाल का बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही राजनीतिक जानकार लोग इसके कई मतलब निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!

विधानसभा में आधिकारिक लोगो का निर्वाचन

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को आयोजित अमृत महोत्सव के मौके पर विधानसभा इतिहास में पहली बार एक विशेष आधिकारिक लोगों का अनावरण किया गया। खास बात यह है कि इस लोगों में राजस्थान की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इस लोगो में खेजड़ी का पेड़, गोडावण, ऊंट और विधानसभा भवन का चित्र शामिल किया गया है। जिस पर ‘राष्ट्र धर्म निष्ठा विधायिका’ अंकित किया गया है। इसके अलावा विधायक विधानसभा परिसर के द्वारों के नामकरण के पट्टिका का भी अनावरण किया गया। इसके साथ अब राजस्थान विधानसभा देश की आधुनिक विधानसभाओं में शामिल हो चुकी है। इसके अलावा विधानसभा में पेपर लेस और डिजिटल व्यवस्था की गई है। गुलाबी थीम पर आधारित विधानसभा परिसर, डिजिटल संग्रहालय, सविधान दीर्घा, वंदे मातरम दीर्घा, शौर्य वाटिका और हर्बल वाटिका का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रसूता की मौत पर बवाल! धौलपुर कलेक्टर ने अस्पताल कर दिया सीज

हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!