जूते की माला पहनाई, पेशाब पिलाया! युवक के साथ अमानवीय यातना
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर उसके उसको अमानवीय यातनाएं दी गई। युवक को बंधक बनाकर जबरन पेशाब पिलाया गया। इसके अलावा आरोपियों ने उसे जूते की माला भी पहना दी। शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हांलाकि पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले में पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें : दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!
युवक को बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं दी
हैरान कर देने वाली यह घटना अजमेर जिले के गगवाना क्षेत्र में सामने आई है, इस घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। इस दौरान के पीड़ित जीतू नाथ के साथ यह अमानवीय घटना सामने आई, जहां आरोपियों ने उसे एक पिकअप गाड़ी में किडनैप किया। उसके बाद उसे बीर गांव ले गए, जहां बंधक बनकर बर्बर मारपीट की। यही नहीं एक महिला ने उसे जबरन पेशाब पिला दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान है और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग

तलाकशुदा महिला से शादी करने पर हुआ विवाद
इधर, वायरल वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और इस मामले में वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित जीतू नाथ ने गत पांच महीने पहले एक महिला से शादी की थी, जिसका तलाक हो चुका था लेकिन इस शादी से महिला के पूर्व ससुराल वाले नाराज थे। इसके कारण जीतू नाथ के साथ रंजिश पालते हुए, उन्होंने पीड़ित का किडनैप किया और अमानवीय व्यवहार करते हुए बराबर मारपीट की। इधर, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग
6 लोगों को गिरफ्तार किया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस हरकत में आई। इस पर अजमेर एसपी हर्षवर्धन ने विभिन्न टीमों का गठन किया। इसके बाद बीती रात पुलिस ने मामले से जुड़े हुए 6 लोगों को पकड़ लिया है। इस दौरान पुलिस ने तीन बाइक और एक पिकअप जब्त की है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि यह विवाद जीतू नाथ के जिस महिला से शादी की, इसके चलते हुआ है, क्योंकि तलाक शुदा महिला के पूर्व ससुराल के लोग इस शादी से नाराज थे, इसका बदला लेने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर
दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






