मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी

मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में मां बेटे के डबल सुसाइड कांड ने सनसनी फैला दी। हैरान करने वाली इस घटना में बनास नदी में एक मां बेटे ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। यह मां बेटे बनास नदी में जब छलांग लगा रहे थे। इस बीच वहां आसपास से गुजर रहे लोगों ने यह नजारा देख लिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया। बाद में देवली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन बीती रात अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चला। इस दौरान मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला का शव निकाला। हालांकि अभी भी बनास नदी में बेटे का शव नहीं मिला पाया है।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया

मां बेटे के डबल सुसाइड कांड से इलाके में सनसनी

हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक जिले के देवली से सामने आई है, जहां ठगरा कॉलोनी निवासी मनफूली पत्नी मोहन नाथ और उसका बेटा शंकर ने यह हैरान करने वाला कदम उठाया। यह घटना सोमवार शाम की है, जब दोनों मां बेटे ने एक साथ बनास नदी में छलांग लगा दी। इस बीच को वहां किसी शख्स ने यह देख लिया। इससे तत्काल उसका पता लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद भी उनका पता नहीं लगा। इस दौरान मंगलवार को एसडीआरएफ अजमेर और टोंक सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया, जहां महिला मनफूली का शव निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

प्राथमिक जांच में घरेलू कलह आया सामने

मां बेटे के एक साथ सुसाइड करने की घटना ने इलाके में सनसनी है। मंगलवार सुबह पुलिस को महिला मनफूली का शव नदी से निकालने में कामयाबी मिली, लेकिन अभी भी उसका बेटा शंकर, जिसका पता नहीं लगा है। इधर, देवली डीएसपी हेमराज चैधरी और थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते दोनों मां बेटों ने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस शंकर नाथ का शव तलाशने में जुटी हुई है। साथ ही परिजनों से बातचीत कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग

7-8 महीने पहले भी उठाया था ऐसा कदम

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक महिला के परिवार में काफी समय से घरेलू विवाद और कलह चल रहा है। देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार मृतक महिला मनफूली देवी सात आठ महीने पहले भी नदी में कूद गई थी, जिसे उसे समय बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि परिवार में विवाद के चलते सभी लोग बुरी तरह परेशान है और डिप्रेशन में है। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह और डिप्रेशन के कारण ही महिला और उसके बेटे ने एक साथ नदी में कूद कर सुसाइड किया।

यह भी पढ़ें : जूते की माला पहनाई, पेशाब पिलाया! युवक के साथ अमानवीय यातना

खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!