मासूम की गर्दन पर चाकू! बदमाश ने लूट का मचाया तांडव

मासूम की गर्दन पर चाकू! बदमाश ने लूट का मचाया तांडव
Spread the love

अलवर/जयपुर : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले से सोमवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात आई, जहां एक बदमाश ने घर में घुसकर 2 साल के मासूम बच्चे को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद उसने जमकर तांडव मचाया। घर में मौजूद महिला से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश ने मासूम बच्चे को ढाल बनाकर घर से सोने के कड़ेे, नगदी और एक मोबाइल फोन लूट लिया। यह बदमाश सोसायटी में बने फ्लैट में पार्सल देने के बहाने घुसा था। इसके कारण सुरक्षा गार्ड ने शातिर बदमाश को भीतर जाने दिया। जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

बच्चे पर चाकू के नोक से घर में लूटपाट

हैरान कर देने वाली यह वारदात भिवाड़ी के आशियाना तरंग सोसायटी से सामने आई है, जहां सोमवार को एक अज्ञात बदमाश ने बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 403 में इस वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात गेल इंडिया के जूनियर इंजीनियर शुभम सक्सेना के घर पर हुई। जानकारी के अनुसार शुभम सुबह 9 बजे ड्यूटी के लिए निकल गया। इस बीच अज्ञात बदमाश ने फ्लैट की घंटी बजाई। इस पर शुभम की पत्नी अपूर्वा सक्सेना ने कोरियर समझ कर दरवाजा खोला। बदमाश जबरन अंदर घुसा और उसने तुरंत चाकू निकाल कर शुभम के 2 साल के मासूम बच्चे की गर्दन पर लगा दिया। अचानक हुई इस घटना से महिला बुरी तरह डर गई। इसके बाद बदमाश ने अलमारी की चाबी मांगी और वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग

आलमारी चाबी लेकर बदमाश ने लूटा यह माल

बदमाश ने जब 2 साल के मासूम बच्चे पर चाकू रख दिया, तो महिला बुरी तरह बिलखने लगी और बच्चे को छोड़ने की गुजारिश करने लगी। इस पर बदमाश ने उससे आलमारी की चाबी मांगी। इसके बाद चाबी लेकर उसने आलमारी से सोने की कड़े, करीब 70000 रुपए की नगदी और एक मोबाइल फोन लूट लिया। यह सामान लेने के बाद बदमाश तत्काल मौके से फरार हो गया। इधर, घटना से कोहराम मच गया। सूचना पर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, तो उन्हें वारदात का पता लगा। इलाके में हुई इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग

पार्सल देने के बहाने सोसायटी में घुसा बदमाश

वारदात की सूचना के बाद भिवाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि शातिर बदमाश ने सोसायटी में कोरियर बॉय बता कर एंट्री ली। इसके कारण सुरक्षा गार्ड ने उसे भीतर जाने दिया। इधर, वारदात के बाद सोसायटी की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे आरोपी बदमाशों की पहचान की जा सके। इधर, पुलिस अलर्ट होकर बदमाश की तलाश में जुट गई है।

टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author