दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!

दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!
Spread the love

बूंदी/जयपुर : बूंदी जिले के दबंग कांग्रेसी नेता और हिंडोली विधायक अशोक चांदना अपने तेज तर्रार तेवरों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच चांदना का हिंडोली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को धमकाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फोन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता के समर्थन में अधिशासी अधिकारी को धमकाते हुए कहते हैं कि अगर मेरे कार्यकर्ता की एक दीवार का एक भी पत्थर गिरा, तो तुम्हारी जड़े खोद दूंगा। साथ ही कहा कि मैं तुमको कांग्रेस राज में दौड़ा दौड़ा कर मारूंगा। यह वीडियो अब सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। हांलाकि यह वीड़ियो कब का है, इसको लेकर ‘द पाॅलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चार-पांच दिन पुराना है।

यह भी पढ़ें : प्रसूता की मौत पर बवाल! धौलपुर कलेक्टर ने अस्पताल कर दिया सीज

अधिशासी अधिकारी को कहा, दौड़ा दौड़ा कर मारूंगा

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिंडोली नगर पालिका की कार्रवाई से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ कांग्रेस से जुड़े हुए पीड़ित लोग नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में विधायक अशोक चांदना से मिले। इसके बाद चांदना ने अधिशासी अधिकारी जितेंद्र मीणा को फोन लगा दिया। उन्होंने बातचीत के दौरान धमकाते हुए कहा कि ‘यदि मेरी मेरे किसी भी कार्यकर्ता को परेशान किया, तो ठीक नहीं होगा। इनकी दीवार का एक भी पत्थर गिरा, तो मैं तुम्हारी जड़े खोद दूंगा। यह नहीं कांग्रेस सरकार में दौड़ा-दौड़ा कर मारने की बात भी कहीं। चांदना ने आगे कहा कि मेरे कार्यकर्ता की जो भी स्थिति है, आप परेशान नहीं करोगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर बीजेपी के लोग अशोक चांदना पर निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बैंक मैनेजर की दबंगई! सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बता दिया

आप इसके पैर पढ़ोगे, तब ही मैं माफ करूंगा

दरअसल, यह मामला हिंडोली ग्राम पंचायत में कुछ जमीनो के पट्टों से जुड़ा हुआ है, जहां नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बताकर बीते दिनों इन जमीनों पर अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की थी। इस पर कांग्रेस से जुड़े हुए पीड़ित लोग अशोक चांदना के पास पहुंचे थे। इस वीडियो में चांदना धमकाते हुए कह रहे हैं कि ‘यदि इसकी दीवार का एक भी पत्थर गिरा, तो मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा। आपको इसके पैर पड़ने पड़ेंगे। आप हमें उकसाने का काम मत कीजिए। अच्छे से कम करो। उन्होंने कहा कि यह रेगर समाज के पट्टेे वैसे भी बड़ी मुश्किल से बनते है और आप इन्हें डरा रहे हो। इस दौरान अशोक चांदना फोन पर अधिशासी अधिकारी को कहते हैं कि मेरे कार्यकर्ता को परेशान करेगा, मैं उसे छोडूंगा नहीं।

यह भी पढ़ें : विधायक नौक्षम चौधरी हलवाई बनी! पूरी बनाने का वीडियो वायरल

अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप

दरअसल, यह मामला हिंडोली ग्राम पंचायत के भूरिया खाल के समीप जमीनों का है, जहां ग्राम पंचायत की ओर से वर्ष 2022 में पट्टे जारी किए गए थे। इसके बाद हिंडोली ग्राम पंचायत को नगर पालिका बना दिया गया। इस मामले में पीड़ित ओम प्रकाश सुवालका ने फोन पर अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से चार पट्टे जारी किए गए थे। इनमें एक पट्टा उनकी बेटी संगीता के नाम पर है, जहां चार दिवारी बनी हुई थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने पट्टा और रजिस्ट्री होने के बावजूद बिना सूचना दिए, वहां जेसीबी मशीन से कार्रवाई कर दीवार को तोड़ दिया। इस मामले को लेकर ही वह और अन्य लोग 4-5 दिन पहले विधायक अशोक चांदना से मिले थे।

यह भी पढ़ें : टोंक में धर्मांतरण पर बवाल! छात्र की मौत पर सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश

प्रसूता की मौत पर बवाल! धौलपुर कलेक्टर ने अस्पताल कर दिया सीज

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!