प्रसूता की मौत पर बवाल! धौलपुर कलेक्टर ने अस्पताल कर दिया सीज

प्रसूता की मौत पर बवाल! धौलपुर कलेक्टर ने अस्पताल कर दिया सीज
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में शुक्रवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इस मामले को लेकर जमकर बवाल मचा। परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि धौलपुर कलेक्टर श्री निधि बीटी को मौके पर आना पड़ा, जहां परिजनों ने कलेक्टर के सामने अस्पताल के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही अस्पताल को सीज करवा दिया।

यह भी पढ़ें : बैंक मैनेजर की दबंगई! सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बता दिया

प्रसव के बाद महिला की मौत से बवाल

हैरान करने वाला यह मामला धौलपुर शहर के श्री ओम हॉस्पिटल का है, जहां एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती करवाया गया। इस दौरान शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के बाद अचानक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में जमकर रोष फैल गया। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा किया। इस सूचना पर धौलपुर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस और अन्य अधिकारी भी थे। कलेक्टर को परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी दी। साथ ही अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि आरोपित डॉक्टर यूपी में ब्लैक लिस्टेड है।

यह भी पढ़ें : विधायक नौक्षम चौधरी हलवाई बनी! पूरी बनाने का वीडियो वायरल

जिला कलेक्टर ने सीज कर दिया हॉस्पिटल

इधर, मामले की गंभीरता देखते हुए धौलपुर कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा परिजनों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि यह हॉस्पिटल बिना किसी रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इस पर धौलपुर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज करने के आदेश दिए। इसके अलावा सीएमएचओ धर्म सिंह मीणा को अस्पताल के खिलाफ मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य महिलाएं भयभीत हो गई। परिजनों की चिंता के चलते उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : रीट भर्ती आंदोलन में नया मोड़! फिर गुर्जर समाज मांग को लेकर बवाल करेगा

बैंक मैनेजर की दबंगई! सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बता दिया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!