दीपावाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, बन रहा महालक्ष्मी योग, जानिए कब करें मां लक्ष्मी की पूजा

जयपुर : पूरे देश में 8 नवंबर को दीपावली का पर्व हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर लोग जमकर तैयारी करने में जुटे हुए हैं। आज छोटी दीपावली है। अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में त्यौहारों का राजा कहा जाता है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी माता, सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा को लिए लेकर इस बार क्या श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा? जिससे घर, व्यापार में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसको लेकर टोंक मनु ज्योति संस्थान के निर्देशक बाबूलाल शास्त्री ने माता लक्ष्मी के पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त बताया हैं।
यह भी पढ़ें : ‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़
दीपावली की पूजा का यह रहेगा श्रैष्ठ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री के अनुसार महालक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवमांश में किया जाना श्रेष्ठ होता हैं। इस वर्ष कार्तिक कृष्णा चतुर्दशी 08 नवम्बर रविवार को सुबह 11ः29 बजे तक है, उपरांत अमावस्या का शुभारंभ है। इस दौरान चित्रा नक्षत्र सुबह 05ः52 बजे तक, उपरान्त स्वाति नक्षत्र सम्पूर्ण दिन एवं रात्रि को रहेगा। इस दिन सूर्याेदय का समय सुबह 06.45 बजे एवं सूर्यास्त सांयकाल 05-36 बजे होगा। अमावस्या 09 नवम्बर सोमवार को दोपहर 12ः31 बजे तक है। धर्म सिन्धु व निर्णय सिन्धु अनुसार प्रदोष युक्त अमावस्या होने से 08 नवम्बर रविवार को दीपावली मनाई जाकर लक्ष्मी पूजन किया जायेगा। इसके तहत प्रदोष काल सूर्यास्त सांय से रात्रि 8.14 बजे तक है, वृष स्थिर लग्न रात्रि 06ः04 बजे से 08ः01 बजे तक है, जिसमें प्रदोष काल स्थिर वृष लग्न 06ः04 से 08ः01 बजे तक है, कुम्भ का नवमांश रात्रि 06-15 बजे से 06-27 बजे तक रहेगा, जो महालक्ष्मी पूजन के लिये श्रेष्ठ समय है। ‘अर्थात प्रदोष काल में वृष स्थिर लग्न रात्रि 06ः04 बजे से 08ः01 बजे तक है, जो सबसे श्रेष्ठ पूजन का समय है। इस समय सभी लोग माता लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी की पूजा कर सकते है।”
यह भी पढ़ें : राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा! भजनलाल से सियासी टकराव के बीच गहलोत क्यों हुए दिल्ली रवाना, जानिए बड़ी वजह
बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि निशिथ काल अर्द्धरात्रि 23ः44 बजे से 24ः37 बजे तक सिंह स्थिर लग्न अर्द्धरात्रि 24-34 से अन्तरात्रि 26-49 तक श्रेष्ठ है। इसी तरह चौघड़िया के अनुसार सूर्यास्त 05ः36 से रात्रि 22ः32 तक शुभ अमृत चर का लाभ का, अर्धरात्रि 01ः49 से अन्तरात्रि 03ः27 तक शुभ का अन्त रात्रि 05- 05 से सूर्याेदय से पूर्व तक रहेगा। दिवा काल के श्रेष्ठ समय चर लाभ अमृत का चौघडिया सुबह 08ः06 से दोपहर 12ः10 तक अभिजीत दोपहर 11-49 बजे से 12-32 बजे तक शुभ का चौघडिया दोपहर 01ः32 से 02ः53 तक वृश्चिक लग्न सुबह 07ः24 से 09ः42 बजे तक कुम्भ लग्न दोपहर 01ः31 बजे से 03ः09 बजे तक मिथुन लग्न रात्रि 08-01 बजे से 10-15 बजे तक शुभाशुभ है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में सरपंच चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं, मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप
राशियों का बन रहा हैं उत्तम योग
बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि सूर्यदेव विशाखा नक्षत्र राशि तुला, चन्द्रदेव स्वाति नक्षत्र, तुला राशि, मंगल आश्लेषा नक्षत्र, राशि कर्क, बुध स्वाति नक्षत्र, तुला राशि, बृहस्पति मघा नक्षत्र, राशि सिंह, शुक्र चित्रा नक्षत्र, कन्या राशि, शनिदेव उतराभाद्रा नक्षत्र, राशि मीन, राहू धनिष्ठा नक्षत्र, कुम्भ राशि, केतु मघा नक्षत्र राशि सिंह गोचर में उत्तम योग बना रहे हैं। कालपुरूष की कुंडली में सप्तम भाव तुला राशि शुक्र की है, शुक्र सर्वभोगप्रद वीर्यतत्व प्रदान भौतिक सुखों का भोग कारक है। राहू उच्च ख्याति आकस्मिक लाभ का कारक है। इसी तरह सूर्य अपनी राशि स्थित गूरू केतु के एव बुध अपनी राशि स्थित शुक्र के तत्वों को लिये हुये सप्तम भाव मे चंद्रमा के साथ स्थित है। सूर्य बुध चन्द्रमा पर मंगल की चौथी एवं राहू की नवम दृष्टि हैं, ग्रहों का केन्द्र व त्रिकोण में युति से मधुर सम्बन्ध होने से विधा सुख संतान भोतिक सुखों धनकारक महालक्ष्मी योग बन रहा है। साथ ही स्वास्थ्य लाभ पराक्रम वृद्धि सर्व बाधा निवारण के योग बन रहे हैं।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा पर ‘चवन्नी’ का इनाम और 2029 की चेतावनी! वसुंधरा राजे-दुष्यंत सिंह को ललकारने से सियासी हड़कंप

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









