राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा! भजनलाल से सियासी टकराव के बीच गहलोत क्यों हुए दिल्ली रवाना, जानिए बड़ी वजह

राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा! भजनलाल से सियासी टकराव के बीच गहलोत क्यों हुए दिल्ली रवाना, जानिए बड़ी वजह
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच गहलोत शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके दिल्ली जाने की खबर से अब सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। इधर, मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिल्ली का बड़ा कारण बताया है। साथ ही राजस्थान में फर्जी फॉर्म बांटने के आरोप को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा है। सीएम भजनलाल और गहलोत के बीच चल रही अदावत के चलते उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर राजनीति के जानकार कई मायने निकले रहे हैं।

गहलोत का आरोप, राजस्थान में फर्जी फॉर्म बांटे गए

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत कहा कि एसआईआर प्रक्रिया मेें राजस्थान में हजारों फॉर्म नंबर-7 छपवाकर बांटे गए थे। इसपर कांग्रेस को इसकी जानकारी मिली, तो पार्टी ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने मामला उठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से मुलाकात कर शिकायत की। साथ ही इस फार्म का विरोध किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने भी प्रदेश के जिला प्रशासन के पास जाकर शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद बांटे गए फॉर्म वापस मंगवाए गए।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में सरपंच चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं, मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप

गहलोत ने दावा किया कि कई नेताओं ने फॉर्म नंबर-7 की फोटोकॉपी भी अपने पास सुरक्षित रखे है। साथ ही इनसे जुड़े पर्याप्त सबूत कांग्रेस के पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में समय रहते यह बड़ा कांड होते होते बच गया। इससे कथित गड़बड़ी को रोका जा सका। उन्होंने आशंका जताई कि अगर कांग्रेस समय पर ऐसा करती, तो प्रदेश में भी लाखों वोट कट जाते।

यह भी पढ़ें : देवली में भीषण अग्नि हादसा! कोटा रोड पर आग की लपटों में घिरी मारुति वैन, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

गहलोत ने दिल्ली जाने की बताई बड़ी वजह

इधर, मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत से दिल्ली जाने की वजह पूछी। इसको लेकर उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी की ओर से दीपावली मिलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें वह शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे, जो भी देश के मौजूदा राजनीतिक, परिसीमन और चुनाव आयोग की भूमिका पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी राजनीतिक दल से नहीं है, बल्कि इस देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार इस लड़ाई को लड़ती रहेगी।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की गहलोत को फिर चुनौती- ‘अभी तो और तिलमिलाएंगे’, माफी के अल्टीमेटम पर तीखा पलटवार

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author