नरेश मीणा पर ‘चवन्नी’ का इनाम और 2029 की चेतावनी! वसुंधरा राजे-दुष्यंत सिंह को ललकारने से सियासी हड़कंप

नरेश मीणा पर ‘चवन्नी’ का इनाम और 2029 की चेतावनी! वसुंधरा राजे-दुष्यंत सिंह को ललकारने से सियासी हड़कंप
Spread the love

बारां : नरेश मीणा ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं जिंदा रहूं या नहीं, लेकिन 2029 में वसुंधरा जी और दुष्यंत सिंह जी को यहां से जाना होगा। नरेश मीणा का यह इशारा हाडोती क्षेत्र से जाने का माना जा रहा हैं। इधर, नरेश मीणा के इस बयान के बाद अब सियासी गालियारों में जमकर हडकम्प मच गया है।

यह भी पढ़ें : दीपावाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, बन रहा महालक्ष्मी योग, जानिए कब करें मां लक्ष्मी की पूजा

नरेश का मोर्चा, अब वसुंधरा और दुष्यंत सिंह के खिलाफ

बता देें कि नरेश मीणा लगातार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ बोलते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका यह मोर्चा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह के खिलाफ भी हो गया हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में नरेश मीणा खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहते हैं कि वसुंधरा जी और दुष्यंत सिंह जी आप सुन लो, 2029 में आपको जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने अंता चुनाव के बाद दिल्ली मीटिंग का जिक्र करते हुए भी वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक मेरा विरोध इन धन्ना सेठों के खिलाफ था। उन्होंने वसुंधरा राजे पर प्रमोद जैन भाया के बेटों को बचाने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें : ‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़

नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम घोषित

इधर, बारां के नाहरगढ़ वन विभाग रेंज कार्यालय में वन कर्मियों से मारपीट और सरकारी संपत्ति के नुकसान के मामले में पुलिस नरेश मीणा को तलाश कर रही है। इससे पहले नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक पुलिस थाने में समर्पण कर देंगे, लेकिन नरेश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इधर, पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग टीमों के जरिए 10 विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा। इसमें पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया है। इधर, बारां के एसपी अभिषेक अंदासु ने नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया हैं। इस इनाम को लेकर अब सियासी से गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा! भजनलाल से सियासी टकराव के बीच गहलोत क्यों हुए दिल्ली रवाना, जानिए बड़ी वजह

पुलिस प्रशासन पर लगाया अत्याचार का आरोप

इधर, नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा बांरा जिला जानता है कि प्रमोद जैन भैया पर कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस आज तक उसके घर नहीं पहुंची है, ना उसकी कभी गिरफ्तारी हुई। इस मामले को लेकर उन्होंने वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। साथ ही नरेश ने प्रमोद जैन के बेटे को लेकर भी कई खुलासे करते हुए आरोप लगाए।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author