‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़

‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़
Spread the love

डीग : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चलते कई जगहों पर सरपंच चुनाव में हंगामा देखने को मिल रहे हैं। इस बीच जिले के कैथवाड़ा पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान एक पोलिंग बूथ पर कुछ लोगों ने उत्पात करने का प्रयास किया। इस दौरान डीग जिले के एसपी कांबले शरण गोपीनाथ का सिंघम अंदाज सामने आया। इसमें उन्होंने खुद मोर्चा सम्भालते हुए उत्पात करने वाले लोगों को दहाड़ मारते हुए चेतावनी दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा अगर मतदान प्रक्रिया में किसी ने इशू किया, तो देखना ना ऐसा इलाज करूंगा कि पूश्ते भी याद रखेगी। आपके पास बस 5 मिनट है। डीग एसपी के यह तेज तर्रार तेवर देखकर 5 मिनट में उत्पात मचा रहे लोग वहां से भाग छूटे।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में सरपंच चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं, मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप

ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्ते भी याद रखेगी

इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, कैथवाड़ा पंचायत में एक पोलिंग बूथ पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान डीग जिले के एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। सामने आए इस वीडियो में एसपी वहां मौजूद उत्पात मचा रहे लोगों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आए। इसमें उन्होंने हुड़दंग मचा रहे लोगों को 5 मिनट का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर मतदान प्रक्रिया में किसी ने कुछ इशू किया, तो देख लेना ऐसा इलाज करूंगा कि पूश्ते भी याद रखेंगे। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर सिंघम और टाइगर के नाम से चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बड़ा कांड होते होते बचा! भजनलाल से सियासी टकराव के बीच गहलोत क्यों हुए दिल्ली रवाना, जानिए बड़ी वजह

कौन हैं, आईपीएस काम्बले शरण गोपीनाथ

बता दें कि कांबले शरण गोपीनाथ वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं। जिनका जन्म बेहद साधरण परिवार में हुआ। उनके पिता मजदूरी करते थे और उनकी मां सब्जियां बेचती थी। गोपीनाथ ने लालटेन की रोशनी में अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने एमटेक की डिग्री भी हांसिल की हैं। आईपीएस से पहले एक प्राइवेट नौकरी छोड़ी। जिसमें उन्हें 20 लाख का सालाना पैकेज मिला। फिर भी उन्होंने आईपीएस में जाना चुना। गोपीनाथ को हाल ही में साइबर क्राइम नेटवर्क को तोड़ने पर गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author