उदयपुर में सरपंच चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं, मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव को लेकर उदयपुर में बीती रात जमकर बवाल हुआ। इस दौरान नवाघरा ग्राम पंचायत में मतगणना स्थल पर हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने मतमणना स्थल पर पथराव और आगजनी की। इससे वहां मौजूद लोगों में जमकर हडकम्प मच गया। आक्रोशित लोगों ने मतगणना स्थल पर खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। गाड़ियों के आगे के शीशे फोड़ दिए। इसके अलावा आग भी लगा दी गई। सूचना पर उदयपुर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भीड़ को नियंत्रित किया गया। इधर, फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मतगणना स्थल के आसपास लगी हुई आग को बुझाया।
यह भी पढ़ें : देवली में भीषण अग्नि हादसा! कोटा रोड पर आग की लपटों में घिरी मारुति वैन, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव कर आगजनी की
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण के तहत उदयपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए चुनाव हुए। इस दौरान देर रात खेरवाड़ा पंचायत समिति की नवाघरा ग्राम पंचायत के चुनाव में मतगणना स्थल जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान रिजल्ट आने के बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक जमकर भड़क गए। उन्होंने मतगणना स्थल पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा वहां आगजन भी कर दी। इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की गहलोत को फिर चुनौती- ‘अभी तो और तिलमिलाएंगे’, माफी के अल्टीमेटम पर तीखा पलटवार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
इधर, मतगणना स्थल पर हुए बवाल को लेकर उदयपुर के कई पुलिस थानों की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को खदेड़ दिया। इधर, आसपास आगजनी की घटना को देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
यह भी पढ़ें : धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीजें, बदल सकती है आपकी जिंदगी, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा
टोंक में भी मतगणना स्थल पर हुआ बवाल
इसी तरह बीती रात टोंक जिले के रानोली ग्राम पंचायत में फर्जी मतदान की आशंका को लेकर लोगों का जमकर बवाल हुआ। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और प्रत्याशियों के समर्थक विरोध में उतर गए। इस सूचना पर पीपलू, झिराणा सहित पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने मोर्चा संभाला। गांव में शुक्रवार सुबह बढ़ते हुए तनाव को देखकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं बीत रात विवाद के कारण रानोली ग्राम पंचायत का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









