सीएम के बांसवाड़ा दौरे से पहले हड़कंप! अधिकारी पर बड़ा एक्शन
बांसवाड़ा (किशन सेन) : राजस्थान के बांसवाड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे से पहले बड़े एक्शन ने प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है। दरअसल, बांसवाड़ा की प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी अंजुम के खिलाफ काफी मात्रा में गड़बड़ियों की शिकायते मिलसीएम के बांसवाड़ा दौरे से पहले हड़कंप मच गया। भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले सीएमओ ने शिक्षा अधिकारी पर बड़ा एक्शन दिखाया। उन पर काफी शिकायतें थी। रही थी। उन पर मान्यता संबंधी रिपोर्ट में छेड़छाड़ करने और नियमों के विरुद्ध बहाली करने का आरोप है। इस शिकायत पर अब प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी अंजुम को एपीओ कर दिया गया है। उनका मुख्यालय तत्काल बीकानेर किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सीएमओ के दखल के बाद हुई।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग
मान्यता संबंधी रिकार्ड में छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई
बांसवाड़ा में इस हैरान कर देने वाली कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई को सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे से पहले जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी अंजुम के खिलाफ प्राइवेट स्कूलों की मान्यता संबंधी रिपोर्ट में छेड़छाड़ और नियमों के विरुद्ध बहाली करने का आरोप है। इसकी काफी समय से शिकायत आ रही थी। इस बीच एक शिक्षिका के निलंबन को नियम विरूद्ध बहाल किए जाने के मामला सीएमओ तक पहुंचा। इस मामले में सीएमओ ने तत्काल एक्शन दिखाते हुए प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी अंजुम को एपीओ कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक अन्य अधिकारी की थी भूमिका संदेह घेरे में है।
यह भी पढ़ें : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष! केकड़ी में फायरिंग, पांच घायल
महिला अधिकारी पहले भी रह चुकी है विवादों में
बता दें कि ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अंजुम पहले से कई बार विवादों में रह चुकी है। फरवरी 2026 में उन्होंने जिला स्थापना समिति के सामने गलत भ्रामक जानकरी प्रस्तुत की। इससे बांसवाड़ा के जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने उन्हें 17 सीसी का नोटिस थमा दिया था। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की अवेहलना करते हुए एक निलंबित कनिष्ठ सहायक में भी उन्होंने गड़बड़ी करने का प्रयास किया। वर्ष 2024 में डमी कैंडिडेट और पेपर लीक प्रकरण में बांसवाड़ा से मामला सामने आया। इस मामले में भी उन्होंने विभागीय लापरवाही बरती, तब भी वह एपीओ हो गई थी।
यह भी पढ़ें : वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए
IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






