IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

टोंक : IAS टीना डाबी के जिले में बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है। बीते दिनों जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में दिव्यांग जनों को स्कूटी वितरित की गई, लेकिन यह स्कूटी वितरण अब बड़े सवालों के घेरे में है। सरकार की मंशा है कि दिव्यांग जनों को स्कूटी का फायदा मिले, लेकिन इसका फायदा तो दिव्यंागजन के परिवार के लोग उठा रहे हैं। देवली में आयोजित समारोह में इस योजना का सही उद्देश्य पूरा हो रहा है, या नहीं। इसको लेकर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां स्कूटी मिलने के बाद दिव्यांगजन के परिवार के लोग स्कूटी को मैकेनिक की दुकान पर ले गए, जहां उन्होंने स्कूटी के दो सपोर्टर टायर को खुलवा दिया। जिससे यह प्रतीत नहीं हो कि यह दिव्यांगजन की स्कूटी है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि ऐसे लोगों को स्कूटी वितरण ही क्यों की गई?
यह भी पढ़ें : गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग
इधर मिली स्कूटी और उधर खुलवा दिए सपोर्टर टायर
टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी के जिले में यह हैरान कर देने वाला मामला अब काफी चर्चा में है, जहां बीते दिनों मंत्री हीरालाल नागर, खुद टोंक कलेक्टर टीना डाबी और विधायक राजेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में 59 दिव्यांग जनों को स्कूटी वितरित की गई। इस बीच एक दिव्यांगजन स्कूटी मिलने के बाद अपने परिवार के साथ समारोह से बाहर निकला। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। नई स्कूटी लेने के बाद दिव्यांगजन के परिवार का एक व्यक्ति स्कूटी को मैकेनिक की दुकान ले गया। उसके दोनों सपोर्टर टायर हटवा देता है।
यह भी पढ़ें : सीएम के बांसवाड़ा दौरे से पहले हड़कंप! अधिकारी पर बड़ा एक्शन
तीन पहिया स्कूटी बदल गई, दो पहिया में
जब पेट्रोल पंप पर चैराहे पर दुकान पर दिव्यांग स्कूटी के सपोर्टर टायर हटाए जा रहे थे, तो आसपास के लोग इस नजारे को देखने लगे। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार ने यह सुविधा दिव्यांगों के लिए दी थी, लेकिन अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जब दिव्यांगजन के परिवार स्कूटी को तीन पहिए से दो पहिए में बदल कर खुद के काम में ले रहे है। ऐसे में सरकार की यह योजना सार्थक हो रही है या नहीं? यह सोचनीय विषय है। यदि योजना के तहत उस दिव्यांगजन को स्कूटी दी गई और उसे स्कूटी की जरूरत नहीं थी, तो क्यों उसे इस योजना में शामिल किया गया? इन सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया
गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









