डकैत जगन गुर्जर की मौत पर समाज की हुंकार! 12 जुलाई के बाद आंदोलन
धौलपुर (दीपू वर्मा) : धौलपुर में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर की हत्या के बाद हुंकार भरते हुए चेतावनी जारी की है। बाड़ी उपखंड के भभूतिपुरा गांव में जगन गुर्जर की तीये की बैठक और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभा में सरकार पर अजमेर में हुए लिखित समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि 12 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इधर, समाज की चेतावनी के बाद अब सियासत में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस की गजब तत्परता! लाखों के आभूषणों से भरा बैग पहुंचाया मालिक तक
तीये की बैठक में समाज ने भरी हुंकार
पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के मामले में रविवार को भभूतिपुरा गांव में आयोजित तीये की बैठक और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग जुटे हुए। बैठक में जगन गुर्जर के पुत्र आशाराम के आह्वान पर समाज के लोगों ने भाग लिया और मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा की। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अजमेर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार के साथ जो लिखित समझौता हुआ था, उसकी किसी भी शर्त का अब तक पालन नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं अजमेर जेल में बंद पूर्व दस्यु पप्पू गुर्जर का भी अब तक अन्य जेल में स्थानांतरण नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें : बच्चों के विवाद में लाठी भाटा जंग! एक युवक की जान गई, 3 जने घायल
समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि अब परिवार और समाज का सब्र टूट रहा है। बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन किया गया और चेतावनी दी गई कि यदि 12 जुलाई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बता दे की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की विष्णु जाट ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी इस मामले में अजमेर पुलिस अब विष्णु जाट से लगातार पूछताछ करने में जुट गई है इस दौरान मीडिया से बातचीत में विष्णु जाट ने बताया कि बातों में हुए विवाद के चलते उसने जगन गुर्जर की हत्या की थी।
यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






