डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा
Spread the love

धौलपुर/जयपुर : राजस्थान के धौलपुर के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की मौत के बाद सियासत में हलचल मची हुई है। इस दौरान बुधवार को धौलपुर में जगन गुर्जर के पैतृक गांव में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जगन गुर्जर के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस बीच जगन के भाई पप्पू गुर्जर ने मीडिया के सामने चौंकाने वाला बड़ा बयान दिया। इसमें उसने आरोप लगाया कि जगन गुर्जर को पहले नशे की गोलियां दी गई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पप्पू गुर्जर के इस बयान के बाद इस मामले में नया मोड़ सामने आया है।

यह भी पढ़ें : आधा दर्जन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट

नशे की गोलियां देकर जगन की हत्या

कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन जगन गुर्जर का शव लेकर धौलपुर जिले के बड़ी उपखंड के भवूतीपुरा पहुंचा। जगन गुर्जर के शव के अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आए जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर ने अपने भाई की मौत को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। पप्पू गुर्जर जो भी जगन के साथ अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। पप्पू गुर्जर ने आरोप लगाया कि इस मामले में पूरा षड्यंत्र रचकर जगन की हत्या की गई है। उसे नशे की गोलियां दी गई और इसके बाद गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पप्पू गुर्जर ने आरोप लगाया कि जगन की हत्या करवाई गई है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

कौन है पप्पू गुर्जर

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का छोटा भाई पप्पू गुर्जर, जो राजस्थान के टॉप मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल रह चुका है। पप्पू गुर्जर ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ही अपना आतंक मचा रखा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट डकैती, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट के कई दर्जनों मामले दर्ज हैं। उसे पुलिस ने 2020 में धौलपुर के मुगलपुरा के बीहड़ो से गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस और पप्पू गुर्जर के गैंग की जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसके बाद धौलपुर पुलिस ने पप्पू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू गुर्जर इस समय अपने भाई जगन गुर्जर के साथ अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

जगन गुर्जर के बेटे ने जेल प्रशासन पर लगाया

इधर, डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार के बाद उसके बेटे आसाराम गुर्जर ने अजमेर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेल प्रशासन की मिली भगत के चलते ही उसके पिता की हत्या की गई है। उसने बताया कि उसके पिता को नींद की गोलियां दी गई। इसका फायदा उठाकर विष्णु जाट ने गला दबाकर उसके पिता की हत्या कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि जेल में कैमरे भी इसी वजह से बंद किए गए।

जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे ने दी मुखाग्नि

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,