गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़
Spread the love

दौसा/जयपुर : राजस्थान के दौसा में कर्नल किरोड़ी बैसला के बेटे और गुर्जर नेता विजय बैंसला ने गत 24 मई को सिकंदरा में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाज के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उस समय गुर्जर नेता विजय बैंसला का पारा चढ़ गया। जब आरक्षण के मुद्दे को लेकर समाज का एक व्यक्ति बहस करने लग गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि विजय बैंसला ने कार्यक्रम में हंगामा कर रहे हैं, लोगों की जमकर क्लास लगा दी। इसका वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : डंडा मारकर भगा दिया! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, सीएम से मिलना था 

समाज के युवाओं पर जमकर भड़के विजय बैंसला

सोशल मीडिया पर 2 मिनट 43 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो चर्चा में है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 24 मई का है। हांलाकि द पाॅलिटिकल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है। दौसा के सिकंदरा में गुर्जर आरक्षण के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुर्जर नेता विजय बैंसला पहुंचे। इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति खड़ा होकर आरक्षण के मुद्दे को लेकर बहस करता है। यह मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम में हंगामा हो़ गया। लोग एक दूसरे को नीचे बिठाते हुए नजर आए। इस बीच विजय बैसला समाज के लोगों पर जमकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि नौकरी चाहिए या भसड़? शराफत से नीचे बैठ जाओ। समाज का मजाक बनाकर रखा है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ

आप बता दीजिए, यह काम होगा कि नहीं

दरअसल, वीडियो में एक व्यक्ति विजय बैंसला के सामने खड़े होकर कह रहा है कि आज इतने साल हो गए हैं, लेकिन हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है। गत दिनों गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बयान दिया कि आपकी नौकरियों पर गहलोत सरकार ने ताला लगा दिया था। व्यक्ति बोलता है कि इसमें हमारी क्या गलती है? वह विजय बैसला से कहता है कि इतना समय हो गया, लेकिन समाज की मांग पूरी नहीं हुई। आप बता दीजिए कि यह काम होगा कि नहीं? हमारी कोई गलती हो तो भी बता दीजिए। इस पर विजय बैंसला के समीप बैठे गुर्जर समाज के एक नेता ने कहा कि नौकरी दिलाना इनके हाथ में नहीं है। इस बात के बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें : अजमेर में युवक को पेड़ से बांधा! फिर जमकर पिटाई

23 और 24 को मनाया जाता है बलिदान दिवस

बता दें कि वसुंधरा सरकार के दौरान वर्ष 2007 और 2008 में गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलन हुआ। यह आंदोलन कर्नल किरोड़ी बैसला के नेतृत्व में किया गया था। इस आंदोलन में पुलिस फायरिंग और हिंसक झगड़ों में गुर्जर समाज के 73 लोगों की जान गई। जिन्हें समाज में शहीद का दर्जा दिया गया। इसको लेकर हर साल 23 और 24 मई को बलिदान दिवस मनाया जाता है और गुर्जर समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है। 2007 में हुए इस आंदोलन में 26 से 28 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 2008 में पीलूपुरा और सिकंदरा में गोली कांड में गुर्जर समाज के 22 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस खबर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए👇

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!