बच्चों के विवाद में लाठी भाटा जंग! एक युवक की जान गई, 3 जने घायल

बच्चों के विवाद में लाठी भाटा जंग! एक युवक की जान गई, 3 जने घायल
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गांव विपरपुर में बच्चों के विवाद को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से पथराव लाठी भाटा जंग हो गई। इस लाठी भाटा जंग में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन

बच्चों के विवाद से हुआ लाठी भाटा जंग

जानकारी के अनुसार विपरपुर गांव में दो पक्षों के बच्चे घर के बाहर बोल से खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक पक्ष की महिला ने दूसरे बच्चे के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद झगड़ा परिजनों में हो गया। दोनों तरफ से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कुछ लोग इसकी शिकायत मनियां थाने में करने गए थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जीजा गुलफान पर सरियों से हमला कर दिया। सरिया लगने से उसके सिर में गम्भीर चोट आ गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिनके साथ भी उन लोगों ने मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें : पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?

घायल ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

इस दौरान गम्भीर घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। वहीं दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना को लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है मृतक गुलफान आगरा निवासी है, जो तीन साल से अपनी ससुराल विपरपुर में रह रहा है। मृतक युवक के दो छोटे छोटे बच्चे है।

यह भी पढ़ें : पुलिस की गजब तत्परता! लाखों के आभूषणों से भरा बैग पहुंचाया मालिक तक

सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author