सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन

सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
Spread the love

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्यावर जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने देवमाली में भगवान देवनारायण के दर्शन किए। इस बीच एक सोशल मीडिया रील काफी सुर्खियों में है। जिसमें सीएम भजनलाल हेलीपैड पर उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक युवक हेलीपैड के बाहर से सीएम को ‘भजन काका’ कहकर अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करता है। जवाब में सीएम भजनलाल भी उसकी तरफ देखकर मुस्कुराते हुए अभिवादन करते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर न केवल चर्चा में है, बल्कि लोग सीएम की तारीफें करते हुए प्रतिक्रिया भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?

सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्यावर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार की वीबी जी राम जी योजना का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देवमाली गांव पहुंचे। इस बीच जब हेलीपैड पर उतरने के दौरान सीएम लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी एक युवक हेलीपैड के बाहर से सीएम का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोर से ‘भजन काका’ कहकर संबोधित करता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीएम भजनलाल भी उसके इस संबोधन पर मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन स्वीकार करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग सीएम के इस सरल व्यवहार को देखकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न

गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी हुआ था यही वाकया

बता दें कि कुछ ऐसा ही घटनाक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी हुआ। जब 2024 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह अहमदाबाद के निशान स्कूल में वोट डालने के बाद पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे। उस समय भी एक युवक ने अमित शाह का ध्यान आकर्षित करने के लिए भीड़ में चिल्लाते हुए कहा ‘ओ अमित काका….जय श्री राम’। यह सुनकर गृहमंत्री अमित शाह भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने भी युवक का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। यह तब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!