पुलिस की गजब तत्परता! लाखों के आभूषणों से भरा बैग पहुंचाया मालिक तक
टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली थाना पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा को लेकर जमकर तारीफ हो रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए सोने के आभूषणों से भरे हुए ट्रॉली बैग को उसके असली मालिक के पास पहुंचा दिया। जिसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बैग में हजारों रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने के आभूषण थे। यह बैग नेशनल हाईवे पर देर रात लावारिस अवस्था में मिला। इसके बाद देवली पुलिस ने जिस मुस्तेदी काम किया। वह काबिले तारीफ है। इस बैग को पाकर उसके असली मालिक का चेहरा खिल उठा।

यह भी पढ़ें : बच्चों के विवाद में लाठी भाटा जंग! एक युवक की जान गई, 3 जने घायल
सड़क के बीचो-बीच गिर गया आभूषणों से भरा बैग
देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि 23 जून की रात हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब और संविदा चालक कालूराम गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें जयपुर रोड पर एक सफेद काले रंग का ट्रॉली बैग मिला, जो लावारिस अवस्था में था। इसके बाद पुलिस ने इस बैग को अपने कब्जे में लेकर इसके असली मालिक की खोज शुरू की। इस दौरान देवली थाना पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद भी ली।
यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
बैग को पाकर मलिक खुशी से झूम उठा
इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए 3 जुलाई को आखिर के असली मालिक बूंदी निवासी अक्षय सोनी तक पहुंची। अक्षय सोनी दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में कार्यरत है। वह बूंदी से दिल्ली जा रहा था। इस बीच उसका यह बैग गिर गया। अक्षय देवली पुलिस थाने आया और उसने बैग का लॉक खुलवाया, तो उसमें सभी चीज सुरक्षित थी। बैग में 20 ग्राम वजन की सोने की छह अंगूठियां, 20 ग्राम वजन का एक सोने का हार और ₹10000 की नगदी थी। इसके अलावा कई अन्य सामान भी थे। इस सामान को सुरक्षित देखकर अक्षय सोनी का चेहरा खिल उठा। बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सारा सामान अक्षय सोनी को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान अक्षय ने हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब और चालक कालू राम की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?
मालिक तक पहुंचाने के लिए यूं करी मशक्कत
देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि लावारिस अवस्था में बैग मिलने के बाद पुलिस अलर्ट होकर उसके मालिक की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया की भी मदद ली। पुलिस ने आसपास के होटलों, ढाबों और बस ऑपरेटरों के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप में बैग की तस्वीर शेयर करवाई। यह तस्वीर जब अक्षय के पास पहुंची, तो उसने देवली थाना पुलिस से संपर्क कर खोए हुए बैग की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत पर समाज की हुंकार! 12 जुलाई के बाद आंदोलन
सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






