पहले डकैत जगन गुर्जर की मौत, अब एक कैदी की बिगड़ी तबियत! अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में यह क्या..?
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से एक बार फिर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कैदी ने अत्यधिक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत खराब होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन कैदी को को तत्काल JLN अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, डकैत जगन गुर्जर की मौत के कैदी की तबीयत बिगड़ने की घटना से फिर से हाई सिक्योरिटी जेल पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न
अधिक दवा के सेवन से बिगड़ी तबीयत
हैरान कर देने वाली यह घटना बीती रात अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से सामने आई है, जहां एक कैदी जितेंद्र पुत्र मोहन सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही कैदियों और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के कर्मचारी तत्काल कैदी को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कैदी जितेंद्र के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि कैदी जितेंद्र ने अत्यधिक मात्रा में दवा का सेवन कर लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इधर, अस्पताल में कैदी को भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक कैदी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि जितेंद्र एक मामले के चलते आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
यह भी पढ़ें : ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार
हाई सिक्योरिटी जेल पर फिर उठे सवाल
राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल पर एक बार फिर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डकैत जगन गुर्जर की इसी जेल में हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक बवाल मचा हुआ है। जेल में जगन गुर्जर की हत्या सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इस बीच फिर से कैदी की तबीयत खराब होने का मामला गहरा गया है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या हाई सिक्योरिटी जेल वाकई में कैदियों के लिए सुरक्षित है या फिर केवल नाम के लिए हाई सिक्योरिटी घोषित किया गया है। बता दें कि बीते दिनों जेल में धौलपुर के डकैत जगन गुर्जर की दूसरे कैदी विष्णु जाट ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। डकैत जगन गुर्जर की मौत और कैदी जितेंद्र की तबीयत बिगड़ना जेल प्रशासन की लापरवाही को साफ तौर पर उजागर कर रहा है।
यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा
CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






