नरेश मीणा को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे! कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती

नरेश मीणा को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे! कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती
Spread the love

जयपुर/टोंक : राजस्थान की टोंक जेल में बंद कैदी गणदेव उर्फ गणेश गुर्जर की मौत को लेकर जयपुर में बवाल मचा हुआ है। दो दिनों से परिजन और समर्थक धरने पर बैठे हुए है। इधर, कैदी की मौत से अब टोंक जेल प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे में नरेश मीणा को लेकर उनके मुख्य समर्थक अबरार मलारना की एंट्री हुई है। उनका एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सनसनी फैला दी। अबरार मलारना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यदि नरेश मीणा को हल्की सी भी खरोंच आई, तो उस जेल में आग लगा देंगे। अबरार मलारना के इस बयान से सियासत में हलचल मच गई है। वहीं बयान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या! सिन्दूक में थैली में बंद मिला शव, होश उड़ा देगी क्राइम स्टोरी

नरेश को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे

दरअसल, यह बयान अबरार मलारना ने जयपुर में कैदी गणदेव उर्फ गणेश गुर्जर की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिया। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें आशंका है कि जिस तरीके से जगन गुर्जर की जेल में हत्या हुई, उसके बाद गणदेव गुर्जर की मौत हुई है। इससे कहीं ना कहीं नरेश मीणा के साथ भी कोई घटना हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि नरेश मीणा को बाल के बराबर भी खरोंच आई, तो पूरी जेल में आग लगा देंगे। अबरार का यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

गणदेव की मौत पर उठाएं गंभीर सवाल

इस दौरान नरेश मीणा के समर्थक अबरार मलारना ने कैदी गणदेव गुर्जर की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में मौत होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। उससे जेल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी गणदेव गुर्जर के साथ 15-20 दिन तक जेल में भी रहा। गणदेव का व्यवहार काफी अच्छा था और वह मेरे भाई जैसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में मेरा भतीजा भी बंद था। वहां की क्या व्यवस्था है, मैं भली-भांति परिचित हूं। अबरार ने आरोप लगाते हुए दावा किया उसके भतीजे के साथ भी मारपीट हुई है और हाथ तोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती

बता दें कि अबरार मलारना सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र इलाके की रहने वाला है, जिसकी पहचान छात्र नेता और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में है। अबरार को नरेश मीणा का प्रबल समर्थक बताया जाता है। वह नरेश मीणा की कोर टीम का मुख्य सदस्य भी है। अबरार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। जिसके चलते उनके काफी समर्थक भी है और अपने तेज तर्रार बयानों के कारण अक्सर चर्चा में भी रहते हैं।

यह भी पढ़ें : नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग

क्या है, गणदेव उर्फ गणेश गुर्जर की मौत का मामला

बता दें कि टोंक जेल में बंद गणदेव उर्फ गणेश गुर्जर की 12 अगस्त को जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। टोंक जेल में 11 अगस्त की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद गणदेव गुर्जर को जयपुर रेफर किया गया, जहां बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन का दावा की गणदेव की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस घटना पर मृतक के परिजन और समर्थक दो दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने डेड बॉडी के पोस्टमार्टम के लिए इंकार कर दिया है। इसके कारण प्रशासन और परिवार में गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांग है कि जेल प्रशासन को हटाया जाए। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। इधर, कैदी गणदेव की मौत को लेकर बीती शाम टोंक जेल में भी बवाल हुआ। जेल के कैदियों ने खाने का बहिष्कार कर दिया। देर रात तक यह बवाल जारी रहा। इस दौरान बड़ी मा़त्रा में पुलिस बल तैनात रहा। बाद में अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।

यह भी पढ़ें : सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग

‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,