बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या! सिन्दूक में थैली में बंद मिला शव, होश उड़ा देगी क्राइम स्टोरी

बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या! सिन्दूक में थैली में बंद मिला शव, होश उड़ा देगी क्राइम स्टोरी
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया, जहां दो दिन से लापता बुजुर्ग दंपति लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के शव उनके घर के अंदर बड़े संदूक में बंद मिले हैं। दोनों बुधवार सुबह से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। दम्पती के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए। इधर वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे! कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती

प्लास्टिक की थैलियां में बंद थे दोनों शव

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात में सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के शव उसी घर के अंदर मिले। दोनों के शव एक बड़े संदूक में प्लास्टि की थेलियों में बंद मिले हैं। पुलिस के अनुसार लहरीलाल की उम्र 65 वर्ष और उनकी पत्नी राधा देवी की उम्र 62 वर्ष बताई गई है। दोनों बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे। लहरीलाल दूध बेचने का काम करते थे। इस दौरान बुधवार सुबह जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो एक पड़ोसी ने घर जाकर देखा। घर का दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर दोनों नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? कांग्रेस एकजुट, अब BJP का क्या है खेल

परिजनों को हुई दोनों के अपहरण की आशंका

इसके बाद पड़ोसी ने उनके बेटे को सूचना दी। दम्पति का बेटा मनोहर राजकोट में निजी नौकरी करता है। उसे जब माता-पिता के लापता होने की जानकारी मिलते ही वह तुरंत गांव पहुचा। सायरा पहुंचा। मनोहर ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों सो गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला होने और माता-पिता के नहीं मिलने की सूचना दी। परिजनों ने रिश्तेदारों के साथ आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सायरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों को दोनों के अपहरण की आशंका भी थी।

यह भी पढ़ें : ‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

बदबू आने से घटना का लगा पता

इस बीच लहरीलाल के मोबाइल की लोकेशन लखावली के समीप मिली। इस पर परिजन वहां पहुंचे, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। दो दिनों तक परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उनका पता नही चला। इस बीच घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सायरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी में संदूक से दोनों शव बरामद किए। दोनों की हत्या कर शव संदूक में बंद किए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें :  IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

मामले की जांच के लिए स्पेशल पुलिस टीम होंगी गठित

इधर, इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर उदयपुर एसपी डॉक्टर अमृता दुहन मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मामला मर्डर का प्रतीत हो रहा है। उन्हें कहा कि इस मामले के खुलासे के लिए एक स्पेशल टीम गठित की जा रही है, जो केवल इस मामले की जांच करेगी। साथ ही जब तक इसके आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो, तब तक इस मामले को लेकर वह खुद भी पर्सनल मॉनिटरिंग करेगी। अब उदयपुर पुलिस इस मामले को लेकर जुट गई है। उसको लेकर उदयपुर एसपी के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

नरेश मीणा को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे! कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,