जैसलमेर में सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? कांग्रेस एकजुट, अब BJP का क्या है खेल
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : जैसलमेर नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को सभापति पद की आरक्षित लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में जैसलमेर नगर परिषद के सभापति का पद इस बार अनारक्षित रखा गया है। बात करे पिछले कार्यकाल की तो यह पद सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। जहां निर्दलीय के तौर पर हरिवल्लभ कल्ला ने सभापति का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी और नगरपरिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना था। इस बार नगरपरिषद क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 102 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वही इस बार भी कुल वार्ड 45 है जहां कुल 35157 मतदाता है। जो तय करेंगे की आखिर उनका पार्षद कैसा होगा और सभापति की कमान वे किसके हाथों में सौपते है। वही लोगों की नजर अब राजनीतिक दलों द्वारा जारी उम्मीदवारों के चयन पर है।
यह भी पढ़ें : ‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

पिछ्ली बात का यह रहा इतिहास
जैसलमेर के पूर्व विधायक गोवर्धन दास कल्ला के भतीजे हरिवल्लभ कल्ला ने 26 नवंबर 2019 को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभापति चुने गए थे और उन्होंने 3 दिसंबर 2019 को आधिकारिक तौर पर शपथ ली थी। चुनाव जीतने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद की अगुवाई में जैसलमेर कांग्रेस कार्यालय में वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। उसके बाद मार्च 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वर्तमान में कल्ला भाजपा के कार्यकर्ता है।
यह भी पढ़ें : IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

अब BJP की क्या होगी व्यूह रचना?
गौरतलब है कि नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भी जैसलमेर पूर्व विधायक रुपाराम धनदेव अपने प्रत्याशी कमलेश छंगाणी को सभापति नही बना पाए थे। निर्दलीय प्रत्याशी कल्ला के सभापति बनने के बाद कांग्रेस धनदेव-फकीर गुट में बंट गई थी। जिसके बाद पंचायती राज चुनाव में भी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस अपना जिला प्रमुख नही बना सकी थी।
यह भी पढ़ें : नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग
लेकिन फिलहाल धनदेव व फकीर गुट एक हो चुका है और कांग्रेस नगरीय व पंचायती राज चुनाव को लेकर डोर टू डोर सम्पर्क कर रही है। वही सत्ताधारी भाजपा की ओर से अभी तक जनसम्पर्क की शुरुआत नही हुई है। हालांकि राजनीतिज्ञों का कहना है कि भाजपा कोई बड़ी व्यू रचना बनाने की तैयारी में जुटी है। अब आने वाला समय बताएगा कि भाजपा अपनी व्यू रचना से पंचायती व नगरीय चुनाव में कमल खिला पाएगी या धनदेव-फकीर एक होकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें :
‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






