आखिर CM भजनलाल ने पूरा किया वादा! जिस पर डोटासरा ने किया था बड़ा हंगामा
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने आखिर 5 महीने पहले विधानसभा में किए गए वादे को निभा दिया। इसको लेकर अब सियासत में जमकर चर्चा चल रही है। यह वादा हरियाणा राजस्थान के बीच सोमवार को यह यमुना जल समझौते के तहत पूरा हुआ है। जिसको लेकर सीएम ने 5 फरवरी 2026 को विधानसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से वादा किया था कि ‘आप चिंता क्यों करते हो, इन शेखावाटी वालों को पानी में ही पिलाऊंगा।’ आखिर सीएम ने अपना वादा पूरा कर दिखाया। ऐसे में सियासी चर्चा शुरू हो गई है कि अब डोटासरा इस पर क्या कहेंगे?
यह भी पढ़ें : बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य
शेखावाटी को आखिर पिला ही देंगे पानी
बता दें कि करीब 32 सालों से राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल विवाद सुलझा नहीं पाया। इसको लेकर बीते दिनों 5 फरवरी 2026 को बजट सत्र में बहस के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने CM को घेरा था। इस पर सदन में उन्होंने डोटासरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘आप चिंता क्यों करते हो इन शेखावाटी वालों को पानी मैं ही पिलाऊंगा’। 5 महीने पहले किया गया यह वादा आखिर सीएम ने सोमवार को पूरा कर दिखाया। ऐसे में अब सियासत की नजरे गोविंद सिंह डोटासरा की तरफ हो गई है। उनकी इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। बता दें कि डोटासरा CM भजनलाल को लगातार घेरते रहते हैं।
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा! क्लास में छत गिर गई भरभराकर, होश उड़ जाएंगे देखकर
32 सालों पुराना विवाद हुआ समाप्त
बता दें कि राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल के लिए 1994 में समझौता हुआ, लेकिन यह समझौता 32 सालों तक अटका रहा। इधर, राजस्थान, हरियाणा और केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस समझौते में गतिरोध समाप्त हुआ और CM भजनलाल के प्रयास रंग लाए। इसको लेकर सोमवार को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जहां दिल्ली में कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में CM भजनलाल शर्मा और नायब सिंह सैनी ने इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अब राजस्थान को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना का पानी मिलेगा। इसमें राजस्थान को 1.119 अरब घन मीटर यानी बिलियन क्यूबिक मीटर कुल पानी का आवंटन मिला है।
यह भी पढ़ें : जोधपुर में PM मोदी के दौरे से पहले यह कैसी चूक! दो महिलाएं बची बाल बाल
बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






