पाकिस्तानी मंसूबे फिर फेल! पुलिस ने युवक को दबोचा, खतरनाक आतंकी प्लान खोला
हनुमानगढ़/जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने पाकिस्तान के खतरनाक मंसूबों को असफल कर दिया है। इसको लेकर पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार युवक के मासूम चेहरे के पीछे छिपे खतरनाक मंसूबे आपको भी हैरान कर देंगे। यह युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में है। जिसने मोबाइल के जरिए हनुमानगढ़ टाउन थाना और रायसिंहनगर पुलिस थाने की लोकेशन भेजी है। यही नहीं उसने थाने का वीडियो भी शहजाद भट्टी तक पहुंचाया। इस युवक को पुलिस ने संयुक्त रूप से एजीटीएफ, DST और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें : युवक पर ग्रामीणों की बर्बरता! जूते चप्पलों की माला पहनाकर पीटा, मूंछ और बाल भी काट दिए
इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए आतंकी के संपर्क में
हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हनुमानगढ़ टाउन निवासी क्रिश राय उर्फ शान (20) पुत्र अजय राय मंडल को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए तस्वीर और वीडियो शेयर करता था। पुलिस को 24 जून को युवक के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक को दबोच दिया। आरोपी युवक मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी है, जो वर्षों से हनुमानगढ़ में रह रहा है।
यह भी पढ़ें : CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य
आरोपी युवक ने खुद संपर्क किया आतंकी से
एसपी ने बताया कि आरोपी युवक ने आतंकी शहजाद भट्टी को जानबूझकर सोशल मीडिया पर फॉलो किया। इसके बाद उसने शहजाद भट्टी के मोबाइल नंबर के जरिए उनसे संपर्क किया। संपर्क करने के बाद वह शहजाद भट्टी के लिए काम करने लगा। जांच में सामने आया है कि उसने हनुमानगढ़ थाना और रायसिंह नगर थाना की लोकेशन भेजी है, यही नहीं दोनों थानों के वीडियो भी शहजाद भट्टी को शेयर किया। एसपी का कहना है कि आरोपी युवक शहजाद भट्टी से कई बार बातचीत कर चुका है और कई जानकारियां भी दे चुका है।
यह भी पढ़ें : चम्बल अभयारण्य में फिल्म शूटिंग पर बड़ा बवाल! इस पर क्या होगा बड़ा एक्शन
पुलिस ने पहले भी पकड़े थे दो युवक
बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने के आरोप में पुलिस पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 24 मार्च को किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू तथा 6 अप्रैल को सुरेशिया निवासी सुनील कुमार उर्फ धोलू है। करीब तीन महीने पहले अंबाला में कुछ लोगों को आरडीएक्स के साथ पकड़ा गया था। उस समय हनुमानगढ़ में आईईडी मंगवाने की बात सामने आई थी। ऐसे सुराग मिले थे कि आईईडी हनुमानगढ़ कुछ समय पड़ी रही और गिरोह द्वारा बाद में वापस मंगवा ली गई। ऐसे में हनुमानगढ़ में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका जताई गई।
CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






