युवक पर ग्रामीणों की बर्बरता! जूते चप्पलों की माला पहनाकर पीटा, मूंछ और बाल भी काट दिए
बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें शिव थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक युवक के साथ बर्बरता की, उसे बंधक बनाकर चप्पल जूते की माला पहनाई और कथित तौर पर मारपीट करते हुए आधी मूंछ और बाल काट दिए। बुरी तरह अपमानित करने का वीडियो अब मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही बाड़मेर की पुलिस व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
घटना का वीडियो इस ट्विटर लिंक पर देखिए👇
https://x.com/i/status/2071130095335674323
शंका के कारण युवक पर टूट पड़े ग्रामीण
मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर कथित तौर पर मारपीट की। बताया जा रहा है कि एक युवक के घर में घुसने की शंका के चलते ग्रामीणों ने उसे पकड़ जूते की माला पहनकर उसकी आदि मूंछ और बाल काट दिए। पीड़ित को ग्रामीणों ने जमकर अपमानित किया। इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस में खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंसूबे फिर फेल! पुलिस ने युवक को दबोचा, खतरनाक आतंकी प्लान खोला
पुलिस ने एक जने को लिया हिरासत में
हैरान कर देने वाला यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद शिव थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई देने वाले आरोपी लोगों की पहचान शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर के एडिशनल एसपी नितेश आर्य ने बताया कि वीडियो के आधार पर शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्दी ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें : CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें गठित
मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। वही लोग कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हुए पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच बाड़मेर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट होकर जुट गई है। एडिशनल एसपी नितेश आर्य ने बताया कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है, जो आरोपियों के संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दे रही है। इधर, पीड़ित युवक और उसके परिजनों ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें : तस्करों से मिली हथियारों की खेप! जानिए कोई बड़ी साजिश तो नही थी
पाकिस्तानी मंसूबे फिर फेल! पुलिस ने युवक को दबोचा, खतरनाक आतंकी प्लान खोला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






