राहुल गांधी ने रितु बराला को कहा ‘कांग्रेस की शेरनी’, पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान की NSUI नेता चर्चा में
जयपुर/दिल्ली : दिल्ली में NSUI की ओर से किए गए प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला काफी चर्चा में आ गई है। राहुल गांधी ने रितु बराला को ‘कांग्रेस की शेरनी’ कहते हुए मीडिया में उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान रितु ने मीडिया के सामने महिला कांस्टेबल के साथ हुई झड़प को लेकर पूरी कहानी बताई। इधर, रितु बराला को लेकर राजस्थान कांग्रेस के नेता जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये कांग्रेस की शेरनी है, किसी से डरेगी नहीं..🔥✊🏻
कल दिल्ली में NSUI के साथी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने @Ritubarala जी को डिटेन कर लिया।
इसके बाद बस में चंचल यादव नाम की महिला कॉन्स्टेबल ने रितु को बुरी तरह मारा। फिर थाने ले जाकर पैरों पर डंडों… pic.twitter.com/NEcs825FSi
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 14, 2026
राहुल गांधी ने रितु बराला को किया रीप्रेजेंट
NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला मंगलवार को कनॉट प्लेस पर एनएसयूआई के प्रदर्शन में शामिल हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। इसके बाद बस में महिला पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ। बुधवार को राहुल गांधी ने मीडिया के सामने रितु बराला को कांग्रेस की शेरनी बताते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह शेरनी किसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने रितु को मीडिया के सामने लाते हुए उन्हें अपनी आपबीती बताने के लिए कहा। रितु ने भी बताया कि उन्हें पुलिस से बिल्कुल भी डर नही लगा।
रितु ने मीडिया में बताया कि क्या हुआ था उस समय
इस दौरान रितु बराला ने राहुल गांधी की मौजूदगी में मीडिया को पुलिसकर्मी के साथ हुई हाथापाई का एक-एक पहलू बताया। रितु ने बताया कि उनके साथ मारपीट करने वाली महिला पुलिस कर्मी चंचल यादव थी। रितु ने बड़ी सहजता से कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मी को कहा जितना मन है उतना मारो। रितु ने बताया कि बस से नीचे उतरकर प्रोटेस्ट करना चाह रही थी। इस बीच महिला कांस्टेबल चंचल यादव ने उसका गला पकड़ लिया। बाल खींचे। थाने ले जाकर पैरों पर डंडे मारे गए, पैर नीले पड़ गए। इस दौरान रितु ने पुलिस थाने में उनके साथ हुए व्यवहार की पूरी जानकारी दी।
दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद चर्चा में राजस्थान की रितु बराला
बता दें कि रितु बराला वर्तमान में NSUI के राष्ट्रीय सचिव है, जो मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली है। रितु किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। इसके अलावा वह महारानी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी है। अपने संघर्षशील और जुझारू पन के कारण वह कांग्रेस में लगातार सक्रिय है। उनकी इस खूबी के चलते ही राजस्थान के छोटे से गांव से निकली रितु अब एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव है। इससे पहले रितु एक बार टोल नाके पर कर्मचारियों के साथ हुए झगड़े के चलते सुर्खियों में आई थी।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






