CM भजनलाल ने टोंक में कल्याण जी के दर्शन किए, फिर पंचायत राज को लेकर कार्यकताओं के साथ बनाया ‘सॉलिड प्लान’

टोंक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार को टोंक जिले का धार्मिक दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी मंदिर में अपनी पत्नी के साथ दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना भी की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर टोंक जिला प्रशासन अलर्ट रहा।
यह भी पढ़ें : देवली नगर पालिका में नई सरकार, लेकिन सवा महीने में ही विवाद! उपाध्यक्ष ने चेयरमैन पर उठाई उंगली
मुख्यमंत्री ने कल्याण जी के दर्शन किए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टोंक जिले के दौरे को लेकर सुबह से जिले में प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ हेलिकॉप्टर से डिग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने कल्याण जी के दर्शन किए। साथ ही पूजा अर्चना अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली को लेकर कामना की। इससे पहले जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी निवाई विधायक रामसहाय वर्मा समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : कोटा में ट्रेफिक पुलिसकर्मी की दबंगई, बेल्ट निकालकर युवक को पीटने दौड़ा, भद्दी गालियां भी दी

कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया
डिग्गी कल्याण की मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने अग्रवाल सेवा सदन में टोंक सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव को लेकर चर्चा की। उनसे फीड बेक लिया। साथ ही उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उनका कहा कि यदि कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत बीजेपी को नहीं रोक सकती। सीएम ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष मंत्र भी बताए। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं में पंचायत राज चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में टोंक जिले के काफी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
✍🏻 मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : 20 रुपए के कचोरी से लगा 20 लाख का फ़टका, जयपुर में व्यापारी के साथ हैरान भरी लूट की वारदात

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









