मंत्री के साथ ट्रैक्टर पर सवारी! कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर गिरी बड़ी गाज
बीकानेर (सुरेंद्र मण्डा) : राजस्थान के बीकानेर में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का दौरा मंगलवार को काफी सुर्खियों में रहा। इससे पहले कोलायत के विधायक की फोटो सरकारी बैनर पर नहीं लगने के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने बवाल किया। वहीं सुमित गोदारा के साथ ट्रैक्टर में बैठना कांग्रेस के एक नेता को भारी पड़ गया। मंत्री के साथ ट्रैक्टर पर बैठने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर बड़ा एक्शन लिया और कांग्रेस के नेता श्याम सिंह भाटी को जिला उपाध्यक्ष पद से तत्काल मुक्त कर दिया। इस सियासी घटनाक्रम को लेकर अब बीकानेर में जमकर हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बवाल! फिर मंत्री ने स्वीकार की गलती
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी पर गिरी गाज
दरअसल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा बीकानेर में लाभार्थी शिविर और जनसुनवाई कार्यक्रम के चलते मंगलवार को दौरे पर रहे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया और ट्रैक्टर पर उनकी शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान बीकानेर कांग्रेस के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी भी उनके साथ ट्रैक्टर में सवार थे। इसका वीडियो जब वायरल हुआ, तो कांग्रेस ने संगठन के अनुशासन की अवहेलना पर बड़ी कार्रवाई दिखाई। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर महासचिव ललित तूनवाल ने श्याम सिंह भाटी को तत्काल पद से मुक्त कर दिया। अब यह सियासी घटनाक्रम बीकानेर में जमकर सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें : IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला
कैबिनेट मंत्री के सामने हुआ था विरोध
इस बीच जब कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे, तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कोलायत के भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की फोटो सरकारी बैनर से गायब मिलने से नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने जमकर बवाल किया। बाद में मंत्री ने मंच से इस गलती को स्वीकार किया। साथ में कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी, तब जाकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं का रोष थमा।
यह भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा? अशोक चांदना ने BJP के पूर्व मंत्री का दिया हवाला
कैबिनेट मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बवाल! फिर मंत्री ने स्वीकार की गलती

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






