Ashok Gahlot : हमें तो सूट करते हैं CM, भजनलाल के खिलाफ षड्यंत्र का बयान दे चुके, गहलोत ने फिर क्यों कर दी तारीफ

Ashok Gahlot : हमें तो सूट करते हैं CM, भजनलाल के खिलाफ षड्यंत्र का बयान दे चुके, गहलोत ने फिर क्यों कर दी तारीफ
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार एक्टिव होकर CM भजनलाल पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। बीते दिनों गहलोत ने सीएम भजनलाल को हटाने के लिए षड्यंत्र का बयान देकर हलचल मचाई थी।  इस बीच गहलोत ने फिर से बड़ा बयान दिया है, जो सियासत की काफी सुर्खियों में हो रहा है।  उन्होंने CM भजनलाल पर तंज कसते हुए कहा कि अभी डेढ़ साल हुआ है, 5 साल राज करो, आपको कौन रोक रहा हैं। हमको तो आप सूट करते हैं, पंडित भजनलाल हम सबको सूट करते है। हम क्यों इनके खिलाफत करेंगे? हम तो चाहते हैं कि यह पूरे 5 साल राज करें।

CM भजनलाल तो हमें सूट करते हैं, गहलोत ने क्यों कही बात

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के मंगलवार को सीएम भजनलाल को दिए गए बयान के बाद सियासत में जमकर हलचल मची हुई हैं। बीते दिनों भी उन्होंने CM भजनलाल को हटाने के षड्यंत्र का एक बयान देकर सियासत में भूचाल ला दिया था। इधर, अब  गहलोत ने फिर से तंज भरे शब्दों में कहा कि हम तो चाहेंगे कि वे पूरे 5 साल चले। गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी डेढ़ साल हुआ है, 5 साल राज करो, आपको कौन रोक रहा है? हमको तो आप सूट करते हैं, पंडित भजनलाल हम सबको शूट करते हैं। हम क्यों इनके खिलाफत करेंगे?

गहलोत की हिदायत, यदि ऐसे काम चला तो नुकसान होगा

इधर, गहलोत के बयान के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि आज भजनलाल शर्मा के पास बड़ी पावर है और उनके कार्यकाल की गवर्नेंस का असर उनकी अपनी ही सरकार पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि ऐसे ही काम चलता रहा तो उन्हें खुद इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान गहलोत ने दौसा विधायक के घर चोरी होने के मामले को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए हमला किया। उन्होंने कहा कि जब एक विधायक की यह स्थिति है, तो सोचो बाकी लोगों की क्या स्थिति होगी?

बीते दिनों CM को हटाने का षड्यंत्र वाला दिया था बयान

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम भजनलाल को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने जोधपुर में CM भजनलाल को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा कि भजन लाल जी नहीं समझ पा रहे हैं कि जयपुर और दिल्ली में उनको हटाने के लिए बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा हैं। हम तो चाहते हैं वह नए ऊर्जावान है, वही सीएम बने रहे।बार-बार नेतृत्व को नहीं बदलना चाहिए। इस बीच उन्होंने CM भजनलाल के एक बयान को लेकर भी उन्हें अनुभवहीन भी कहा। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि उनकी बातों को ज्यादा माइंड नहीं करना चाहिए।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author