सीएम की रील बनाने के लिए 8 करोड़ दिए! टीकाराम जूली ने यह क्या कह डाला विधानसभा में, देखिए Video
Rajasthan Assembly News जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को सियासी टेंपरेचर जमकर हाई रहा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) ने सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते घेरा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री तो रील बनाते रहते हैं। इसको लेकर उन्होंने 8 करोड रुपए का टेंडर दिया है। उनके चैनल की ब्रांडिंग की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यूट्यूब चैनल बना रखा है, लेकिन उस चैनल को बीजेपी विधायक भी नही देखते हैं। यहां तक कि सो डेढ़ सौ लोग ही उनके वीडियो को देखते हैं। ऐसे में करोड़ों रुपए खर्च करने का क्या फायदा?
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला
सीएम के वीडियो को लेकर टीकाराम जूली का तंज
विधानसभा में सीएम पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कुछ बेहतर दिखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सीएम के 12:00 बजे तक काम करने के एक वीडियो को लेकर जमकर तंज कसा। उन्होंने उनका कि जब देश के पीएम 24 घंटे काम करते हैं, तो हमारे सीएम रात 12:00 बजे तक तो काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रात 12:00 बजे तक तो सभी काम करते हैं। इसमें नया क्या है? मैं तो सोचा था कि मुख्यमंत्री जी तीन चार बजे तक काम करते होंगे। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि इस रील बनाने वाले को 8 करोड रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यूट्यूब चैनल को उनके विधायक भी नहीं देखते होंगे।
यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई
आपके विधायकों ने सरकार को हकीकत बताई
इस दौरान भजनलाल सरकार पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जमकर सियासी बाण छोड़ें। इस दौरान उन्होंने विधायक दल की बैठक का हवाला देते हुए दावा किया कि विधायकों ने सरकार को उनकी हकीकत बताई। विधायकों ने कहा कि एक मंत्री की वजह से हम गांव में नहीं घुस सकते। इस पर जब भाजपा विधायकों ने टीकाराम जूली के इस दावे की हकीकत का प्रमाण मांगा, तो हंसकर तंज कसते हुए टीकाराम जुली ने कहा कि आप तो चाहते ही है, तुम मरवा दो उसे मंत्री को, यह सब आपके विधायक दल की बैठक में हुआ है।
यह भी पढ़ें : यहां की दवाई से कैंसर रोग होता है समाप्त! जानिए इस स्थान के दांवे और सच्चाई के बारे में
हम तो चाहते हैं भजनलाल शर्मा 5 साल तक मुख्यमंत्री
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा पर जमकर तंज किए। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंत के अचानक दिल्ली जाने को लेकर मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव चले गए, प्रमुख सचिव चले गए। अब पता नहीं किसका नंबर आएगा। क्या पता सीएम बदल जाए, हम तो यही चाहते हैं कि सीएम 5 साल तक रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
