Ashok Gahlot : गहलोत साहब! काफी डरे हुए हैं, मदन राठौड़ ने कांग्रेस के इस नेता से क्यों बताया गहलोत का डर

Ashok Gahlot : गहलोत साहब! काफी डरे हुए हैं, मदन राठौड़ ने कांग्रेस के इस नेता से क्यों बताया गहलोत का डर
Spread the love

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर जमकर हमलावर बने हुए हैं। इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी उन पर पलटवार तीखा हमला किया हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत भयभीत है, इसके कारण वह हमलावर होने का स्वांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता किसी और के प्रति प्रेम दिखा रहे हैं। इसके चलते वह हमलावर होकर अपनी जमीन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, राठौड़ के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।

गहलोत भयभीत है और अपना वजूद बचाने का प्रयास कर रहे हैं

बीते दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बीजेपी के खिलाफ लगातार बयान बाजी से सियासत के पारे में जमकर हलचल है। इधर, भाजपा के चीफ मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गहलोत को डरा हुआ बताया। उनका कहना है कि गहलोत को डर सता रहा है कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता किसी और के प्रति अपना प्रेम जता रहे हैं। इससे उन्हें लग रहा है कि अगर वह हमलावर होने का स्वांग नहीं करेंगे, तो उनकी जमीन खिसक जाएगी। हालांकि, राठौड़ ने मीडिया में यह स्पष्ट नहीं किया कि गहलोत को अपनी ही पार्टी के किस नेता से डर है? इधर, राठौड़ के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में कांग्रेस के उस नेता के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

गहलोत और बीजेपी के बीच जारी है बयान बाजी

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जमकर घेर रहे हैं। इसको लेकर उनके लगातार बयान सामने आ रहे हैं। बीते दिनों गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल को अनुभवहीन और उन्हें हटाने के षड्यंत्र को लेकर बयान देकर सियासत में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा भी गहलोत भजनलाल सरकार को कई मुद्दों को लेकर लगातार घेर रहे हैं। इधर, बीजेपी भी गहलोत को हर मोर्चे पर जवाब देती हुई नजर आ रही है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author