Ashok Gahlot : गहलोत अब कभी CM नहीं बन पाएंगे! मदन राठौड़ ने पायलट का जिक्र कर बता दी बड़ी वजह

Ashok Gahlot  : गहलोत अब कभी CM नहीं बन पाएंगे! मदन राठौड़ ने पायलट का जिक्र कर बता दी बड़ी वजह
Spread the love

जयपुर : राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) और बीजेपी (BJP) मदन राठौड़ के बीच जमकर बयान बाजी का दौर चल रहा हैं। एक और गहलोत जहां बीजेपी पर हमले पर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने भी शनिवार को तंज कसते हुए उनके लिए बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली। उन्होंने कहा कि अब गहलोत मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने सचिन पायलट (Sachin Pilot) का नाम लेकर फिर से गहलोत सरकार के सियासी संकट की याद दिलाकर उन्हें अपनी ही पार्टी में जहर घोलने वाला करार दिया।

गहलोत अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे: मदन राठौड़

दरअसल, राठौड़ ने बीते दिनों गहलोत के एक बयान पर पलट वार करते यह तीखा हमला किया हैं। उन्होंने तंज कसते हुए बड़ी भविष्य वाणी कर डाली। उन्होंने कहा कि गहलोत अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत ने अपनी ही पार्टी में जहर घोलने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत कहते हैं कि वह मानेसर घटना की बात भूल चुके हैं, लेकिन जब भी बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि उन्हें सब याद हैं। उन्होंने सचिन पायलट पर भी निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि जब उन्हें नकारा निकम्मा कहाा गया, क्या वह कभी भूल पाए हैं? अगर वह भूल गए होते, तो इसकी चर्चा भी नहीं होती। उन्होंने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि अगर भुलवाना है, तो पायलट से भुलवाओ, क्योंकि पायलट को निकम्मा बोलने का दर्द हमेशा रहेगा।

मानेसर मुद्दे को लेकर गहलोत ने यह दिया था बयान

बता दें कि बीते दिनों बीकानेर में गहलोत ने अपने दौरे में पत्रकारों को मानेसर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया। इसमें मानेसर मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि अब भाई, हर घटनाक्रम को मैं याद ही रखता रहूं, तो फिर दूसरा काम कैसे करेंगे हम?

हमें आगे भी तो काम करना है, तो पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं। सबको मिलकर आगे बढ़ना पड़ता है। देशहित में तो यही है। आज हर व्यक्ति से कहता हूं मेरे कार्यकर्ताओं को सुन लो, दो बातें, नंबर एक देश को जरूरत कांग्रेस की है। कांग्रेस को मजबूत करना हम सबका फर्ज है। सब अपने मतभेद भूलो। कांग्रेस मजबूत होगी, कांग्रेस आगे बढ़ेगी, तभी तो जाकर आप देश को बचा पाओगे, देश की डेमोक्रेसी को बचा पाओगे। ठीक है, देश में लोकतंत्र बचा पाओगे।

For More Updates: TwitterFacebook

बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला आयोग सदस्या, जानिए क्यों…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author