Ashok Gahlot : अब तो पति-पत्नी भी डरते हैं कि कहीं उनके साथ भी….,गहलोत ने कौनसे डर को लेकर बीजेपी को घेर लिया
जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो देश में ऐसा माहौल है कि पति-पत्नी भी एक दूसरे से फोन पर बात करने में कतराते हैं। उन्हें डर हैं कि कहीं उनका फोन तो टैप नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे में विश्वास नहीं करते। पति-पत्नी भी एक दूसरे से कहते हैं कि फेस टाइम पर बात करो। इसका मतलब है कि लोगों में विश्वास नहीं है। बता दें कि गहलोत ने फोन टैपिंग के मामले को लेकर बीजेपी पर फिर से यह दूसरी बार हमला किया हैं।
अब पति-पत्नी को ही डर है कि फोन टेप तो नहीं हो रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने फोन टैपिंग को लेकर फिर से बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश में डरावने वाले हालात बन गए हैं, पति-पत्नी भी एक दूसरे से फोन पर बात करने से डरते हैं। एक दूसरे से कहते हैं कि फेस टाइम पर बात करो। लोगों का एक दूसरे पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हमारा फोन टेप हो रहा है। आज नहीं होगा। यह अलग बात है, लेकिन देश के लोगों में यह भावना आना ही गंभीर बात है। ऐसे हालात में लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।
केंद्रीय जांच एजेंसी दबाव में काम कर रही है
गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिर से देश की जांच एजेंसी केे दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में चुनाव आयोग, सीबीआई, इनकम टैक्स सब दबाव में कार्य कर रहे हैं। इनका दुरुपयोग किया जा रहा है। जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए इन जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की जरूरत है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






