रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम

रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम
Spread the love

जोधपुर : राजस्थान में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। जोधपुर में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेता सड़क पर रोडवेज बस के आगे लेट गए। जिस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें खींचते हुए सड़क से हटाया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आधा दर्जन से अधिक छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस बीच पुलिस और छात्रों में जमकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : स्कूल बस में लगी भीषण आग! एक दर्जन बच्चों में मची चीख पुकार, जानिए फिर

सड़क पर लेट गए एनएसयूआई छात्र नेता

छात्र संघ चुनाव बहस किए जाने की मांग अब प्रदेश में जोर पकड़ने लगी हैं। प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सामने एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहुंच गए, जहां जमकर नारेबाजी की और उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। इस दौरान छात्र नेता एमएल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता सड़क पर ही लेट गए। जिसके कारण यातायात बाधित हो गया। राजस्थान रोडवेज की बसें रुक गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस उन्हें खींचते हुए सड़क से हटने लगी।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल

गाली गलौज से भड़क गए छात्र नेता

इस घटना को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देख सकते हैं कि छात्र किस तरह से उग्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस उन्हें हटाने का काफी प्रयास करती है, लेकिन छात्र और कार्यकर्ता एक दूसरे को पकड़कर सड़क पर लेटे रहते हैं। बाद में पुलिस उन्हें कपड़ों समेत खींचते हुए अलग कर हटाने का प्रयास करती है। इस बीच छात्र पुलिसकर्मियों पर जमकर भड़क गए। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ गाली गलौज की।

यह भी पढ़ें : टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन

इन मांगों को लेकर किया जा रहा है प्रदर्शन

जोधपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ता अपनी 25 विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें प्रमुख छात्र संघ चुनाव को तत्काल बहाल किया जाए। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस और कंटिन्यूटी फीस को फिर से वापस लिया जाए। तीसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय ने पीएचडी एंटरेंस फीस को लेकर फीस बढ़ाई है, उसे भी वापस लिया जाए। नियमित कक्षाओं के टाइम टेबल सुधार करने समेेत 25 विभिन मांगे शामिल हैं। जिसको लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : 8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

राजस्थान में लगातार विरोध की आग बढ़ती जा रही है

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग का बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों अजमेर में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इसमें एक छात्र दिनेश गुर्जर ने जीवित समाधि लेने का प्रयास किया। इसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई। इधर, छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने 15 दिनों तक अनशन भी किया। इसके बाद उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले अगर छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो युवा सड़कों पर उतरेंगे और सरकार का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

स्कूल बस में लगी भीषण आग! एक दर्जन बच्चों में मची चीख पुकार, जानिए फिर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,