‘आज चिकना होकर आया हूं, क्योंकि लुगाई साथ है…’ निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के बयान पर छूटे ठहाके, देखें Video

टोंक : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चलते टोंक में कांग्रेस के निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा अपने बयानों के चलते काफी चर्चा में हैं। इस बीच चुनाव प्रचार में उनका एक हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में एक वीडियो काफी चर्चा में है, जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि पहले मेरे दाढ़ी बड़ी हुई थी, लेकिन आज मैं चिकना होकर आया हूं, क्योंकि आज मेरी लुगाई साथ में हैं। यह सुनकर चुनावी सभा में मौजूद लोग ठहाके के लगाते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video
आज लुगाई साथ है, इसलिए चिकना होकर आया हूं
दरअसल, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का यह वीडियो चुनावी प्रचार सभा के चलते सामने आया। बैरवा की पत्नी सुषमा जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही है। इसी के चलते बैरवा चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां बैरवा यह कहते हुए नजर आए कि पहले मेरी दाढ़ी बड़ी हुई थी, लेकिन आज मैं चिकना होकर आया हूं, क्योंकि आज मेरी लुगाई साथ हैं। इस वीडियो में वहां मौजूद लोग ठहाका लगाते हुए नजर आए। बता दें कि प्रशांत बैरवा अपने इसी तरह के बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी
प्रशांत बैरवा की पत्नी लड़ रही है चुनाव
वर्ष 2019 से 2023 तक गहलोत सरकार में निवाई विधायक रह चुके प्रशांत बैरवा के परिवार का राजनीति से खास नाता रहा है। इस बार प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा भी राजनीति में अपना भाग्य आजमा रही हैं। सुषमा टोंक जिला परिषद में वार्ड नंबर 22 से चुनावी मैदान में है। प्रशांत बैरवा के पिता स्वं. द्वारका प्रसाद बैरवा भी टोंक के सांसद रह चुके हैं। इधर, पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए प्रशांत बैरवा लगातार जुटे हुए हैं। इस चुनाव प्रचार के दौरान उनके कई बयान काफी चर्चा में रहे।
यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा
जूते मारने का बयान रहा काफी चर्चित
बता दें कि इससे पहले भी अपनी पत्नी सुषमा बैरवा के चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रशांत बैरवा का एक बयान काफी चर्चा में रहा। इसमें उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार एक बार कांग्रेस का जिला प्रमुख बैठा दो, जूता मैं दे दूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की ईंट से ईंट बजा देंगे। बैरवा ने निवाई के वर्तमान विधायक रामसहाय वर्मा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



