जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी

जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में दो बड़ी वारदातों का त्वरित खुलासा करने के बाद राजस्थान पुलिस ने अपना इकबाल बुलंद करने का प्रयास किया है। बीती रात करधनी इलाके में हुई हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्याकांड बाद हालांकि पुलिस पर कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन पुलिस ने इसका जवाब देते हुए 8 ही घंटे में अपराधियों को दबोच कर इस वारदात का खुलासा किया है। यही नहीं एक ज्वेलरी शोरूम में 37 लाख की लूट के मामले में भी जयपुर पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा किया है। इन दोनों घटनाओं से जयपुर पुलिस ने खुद पर उठ रहे सवालों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। दोनों घटनाएं बड़ी थी और उनमें कामयाबी मिलना वाकई में तारिफे से काबिल है। इसको लेकर जयपुर पुलिस की पीठ थपथपाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की निर्मम हत्या, वीडियो आया सामने, जानिए पुलिस की कार्रवाई का अपडेट

8 घंटे में जाकर ही दबोच लिया आरोपियों को

जयपुर की करधनी इलाके में हुए इस हत्याकांड में राजस्थान पुलिस ने 8 घंटे में मुख्य चार आरोपियों को दबोच लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना बीती रात 7ः15 से 8ः00 बजे के बीच की बताई गई है। 7 साल पहले 2019 में विजय बाजिया ने जोबनेर इलाके में कैलाश गोल्या पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर उसके बेटे अनीश ने रंजिश पालते हुए अपने तीन दोस्त युवराज चौधरी, दिनेश निठरवाल और कमलेश गोल्या के साथ मिलकर यह वारदात की।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा

आरोपियों ने कहा, हम खुद पुलिस थाने आ रहे थे

इधर, गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड को लेकर खुलासा करते हुए डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया की हत्या के बाद पुलिस हाई अलर्ट हो गई और शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी कराई गई। डीसीपी ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में थे। उन्हें आज तड़के 4 बजे के करीब करधनी पुलिस थाने के पास पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा कि आरोपियों ने कहा कि वह खुद पुलिस थाने सरेंडर करने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

पिता की मौत का बदला लिया

एसीपी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि हत्याकांड के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है। इसमें विजय बाजिया, जो जोबनेर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उसने वर्ष 2019 में जोबनेर इलाके में एक शराब ठेके पर कैलाश गोल्या की हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में वह जेल जा चुका है, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद मृतक कैलाश के बेटे अनीश ने उसे मारने का प्लान बनाया। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने तीन दोस्तों को शामिल किया। इन दोस्तों के साथ मिलकर उसने बीती रात बिना नंबर की बोलेेरो कैंपर में विजय बाजिया की गाड़ी का पीछा किया और करधनी थाना इलाके के बेनाड रोड पर विजय की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मार दी। जैसे ही वह नीचे उतरा, तो उसे पर लोहे के सरियों और कुल्हाडियों से ताबड़तोड़ वारदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

जयपुर में ज्वैलरी लूट का आरोपी

37 लाख की लूट का भी किया खुलासा

इसी तरह राजधानी जयपुर में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शोरूम में हुई 37 लाख रुपए की बड़ी लूट का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया। यह घटना 10 नवंबर को सुबह 10ः30 की करीब की है, जहां एक युवक मास्क और सिर पर पीली टोपी लगाकर शोरूम में घुसा। उसने चाकू की नोक पर वहां तैनात कर्मचारियों को डरा धमका कर सोने के 7 गले के हार, 31 अंगूठियां लूट ली, जो करीब से 37 लाख रुपए की बताई गई है। इस दौरान वैशाली नगर थाना पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसके बाद जाकर आरोपी की पहचान की। आरोपी दिल्ली में यह लूटा हुआ माल बेचने की फिराक में था, जहां पुलिस ने पहुंचकर तुरंत उसे दबोच लिया।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live