नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video

नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video
Spread the love

बारां : राजस्थान के बांरा में नरेश मीणा ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। नरेश को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है। लेकिन चुनावी कैंपेन करने के बाद नरेश इतनी सफाई से निकल रहे हैं कि पुलिस केवल हाथ मलती नजर आ रही है। इधर, नरेश मीणा को लेकर उनके समर्थक काफी उत्साह में है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी चर्चा मेें है। जिसमें एक ग्रामीण ने नरेश मीणा को लेकर कविता गाई है। जिसमें उसने कहा है कि नरेश मीणा कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के सपने में आ रहा है। उसने नरेश मीणा को लेकर चुनावी माहौल को भी कविता में बताया है। यह कविता नरेश मीणा के समर्थकों को काफी पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी

ग्रामीण की कविता का वीडियो चर्चा में

ग्रामीण बिरधी लाल चांवड़िया की कविता का यह वीडियो खुद नरेश मीणा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। जिसको लेकर उसके समर्थक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ग्रामीण बिरधी लाल ने कविता के माध्यम से कहा है कि बारां जिले में नरेश मीणा कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के सपने में आ रहे हैं। इस कविता के माध्यम से ग्रामीण ने बताया कि नरेश मीणा किसानों के दिल में बस गया है और सभी लोग नरेश मीणा के पीछे हैं। उन्होंने पंचायत राज चुनाव को लेकर नरेश मीणा को लेकर बने माहौल का भी कविता में वर्णन किया।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा

नरेश मीणा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों वन विभाग के कर्मचारियों से कथित तौर पर मारपीट और विवाद की घटना को लेकर पुलिस उन्हें लगातार तलाश रही है। इसको लेकर पुलिस ने उनके घर पर भी दबिश दी, लेकिन अब तक पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नरेश के गांव में बड़ी मात्रा मेें पुलिस जाब्ता तैनात है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही है, लेकिन नरेश मीणा का चुनाव प्रचार लगातार जारी हैं, जो सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सूचना पर उन्हें पकड़ने के लिए पहुंचती है, लेकिन नरेश उससे पहले अपना प्रचार करके निकल जाते हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

नरेश के बेटे अनिरूद्ध के तेवर भी पिता जैसे

पंचायत राज चुनाव में नरेश मीणा पुलिस से बचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने भी अपने पिता की तरह चुनाव की कमान संभाल ली है। अनिरुद्ध का तेवर भी अपने पिता नरेश मीणा की तरह ही दबंग है। उन्होंने चुनाव के बाद पुलिस के अधिकारियों का इलाज करने का एक चर्चित बयान दिया। इधर, गुरुवार को नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध मीणा ने निपानिया, हिंगलोट, फलिया समेत कई गांवों में जाकर अपने पिता की कमी को पूरा करने का प्रयास किया। इस दौरान अनिरुद्ध का जगह-जगह स्वागत हुआ। समर्थकों में अनिरुद्ध को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live