मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर

मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर
Spread the love

अलवर : राजस्थान के अलवर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां एक छोटी मासूम बच्ची का टॉफी खाना उसकी जान पर बन आया। दरअसल, 3 साल की मासूम बच्ची ने एक दुकान से ट्रॉफी खरीद कर खाई, तो अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। इस घटना में बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में लहू लुहान मासूम बच्ची को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video

मासूम बच्ची ने खाई टॉफी तो हुआ विस्फोट

हैरान कर देने वाली यह घटना अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सोमवार को एक 3 साल की मासूम बच्ची अक्षु चौकी बस गांव में टॉफी खाने के लिए एक किरणें की दुकान पहुंची, जहां उसने ट्रॉफी खरीदी। इसके बाद बच्ची ने जैसे ही ट्रॉफी को चबाई, तो विस्फोट के साथ उसका जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया अचानक हुई है। विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, परिजनों का आरोप है कि आरोपी दुकानदार ने ट्रॉफी की जगह बच्ची को बारूद जैसी कोई वस्तु दे दी, जिसे खाने से मासूम बच्ची की यह दिल दहला देने वाली हालत हुई। इधर, परिजनों ने तत्काल मासूम बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर, मासूम बच्ची की हालत को देखकर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस में इस मामले को लेकर दी गई है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकानदार की दी गई ट्रॉफी को लेकर पड़ताल कर रही है। आखिर वह वस्तु क्या थी?इधर, बच्ची का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। इससे पहले विस्फोट होने के समय बच्ची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी थी, जिसे देखकर लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video

पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author