देवली में भीषण अग्नि हादसा! कोटा रोड पर आग की लपटों में घिरी मारुति वैन, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

टोंक : राजस्थान के टोंक में गुरुवार को एक भीषण अग्नि हादसा सामने आया, जहां देवली में पुराने कोटा मार्ग पर एक मैकेनिक की दुकान के बाहर एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई। यह वेन मरम्मत के लिए मिस्त्री के पास आई थी। इस बीच उसमें आग गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की गहलोत को फिर चुनौती- ‘अभी तो और तिलमिलाएंगे’, माफी के अल्टीमेटम पर तीखा पलटवार
मारूति वैन आग में जलकर खाक
हैरान कर देने वाला यह हादसा पुराने कोटा मार्ग पर रंग महल होटल के समीप सामने आया, जहां एक कर रिपेयरिंग की दुकान पर आई एक मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वेन में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। जिसके कारण वैन में आग लगी। देखते ही देखते वैन से आग की लपटे उठने लगी। इस घटना से आसपास के इलाके में खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वह मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत कर आग बुझाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीजें, बदल सकती है आपकी जिंदगी, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा
दमकल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना पर नगर पालिका देवली की दमकल तुरंत पहुंची, जहां दमकल ने मशक्कत कर वैन में लगी आग को बुझाया। इधर, हादसे को लेकर आसपास के इलाके में काफी हड़कंप मचा। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि इससे पहले भी कोटा रोड पर इसी तरह एक हादसा हुआ था, जहां भी एक गाड़ी में आग लग गई थी।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









